Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जमीन बेचने का झांसा देकर प्रॉपर्टी डीलर ने 8.80 लाख रूपये ठगे
  • ऊधम सिंह नगर

जमीन बेचने का झांसा देकर प्रॉपर्टी डीलर ने 8.80 लाख रूपये ठगे

RNS INDIA NEWS 05/03/2025
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  एक व्यक्ति ने प्रापर्टी डीलर पर जमीन का इकरारनामा कर 8.80 लाख रुपये की रकम हड़पने का आरोप लगाया है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मोहल्ला अल्ली खां निवासी दिलशाद हुसैन ने पुलिस को बताया कि उसने एक दुकान की जगह का सौदा प्रॉपर्टी डीलर चामुंडा विहार निवासी सौरभ अग्रवाल से 16 दिसंबर 2020 को 5.60 लाख में किया था। दुकान का एक एग्रीमेंट सौरभ अग्रवाल ने उसके पक्ष कर दिया था और बुनियाद निशानी के तौर पर पक्की बाउंड्रीवाल करने के लिए कह दिया। दिलशाद का कहना है कि उसने जब जमीन की रजिस्ट्री कराने को कहा तो सौरभ ने टाल मटोल कर दी। उसकी बाउंड्रीवाल भी जेसीबी से गिरा दी। ऐतराज करने पर सौरभ अग्रवाल ने बताया कि इस जमीन पर प्राधिकरण ने रोक लगा दी है। इसकी जगह नींझड़ा में 2200 वर्गफिट का एक दूसरा प्लाट दे रहा हूं। उसने 2.70 लाख रुपये और लेकर प्लाट की पॉवर आफ एटार्नी भी उसके नाम करा दी, लेकिन बाद में पता चला कि यह जमीन भी फर्जी है। शिकायत पुलिस से करने की बात कहने पर सौरभ अग्रवाल उसे धमकाने लगा। दिलशाद ने एसएसपी के जनता दरबार में शिकायत की। कोतवाल अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वनों की आग से सुरक्षा को एकजुटता पर जोर
Next: यूकेडी ने की प्रेमचंद अग्रवाल को मंत्री पद से हटाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
  • धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.