Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • महिला होलिकोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
  • अल्मोड़ा

महिला होलिकोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

RNS INDIA NEWS 05/03/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था द्वारा महिला होलिकोत्सव की तैयारियों को लेकर संस्था कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संस्था की सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस बार होलिकोत्सव को और अधिक उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाने के लिए सभी सदस्य अपने तन, मन और धन से पूरा सहयोग करेंगी। होलिकोत्सव का कार्यक्रम 7 मार्च को खड़ी होली से प्रारंभ होगा। इसके बाद दीप प्रज्वलन के साथ महिलाओं की होली प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। 8 मार्च को प्रातः 11 बजे से सिद्ध नौला मंदिर, पल्टन बाजार से एक भव्य सांस्कृतिक जुलूस निकाला जाएगा। इस जुलूस में महिलाएं विभिन्न पारंपरिक वेष-भूषा में, होली के रंगों से सराबोर होकर नगर में भ्रमण करेंगी। यह जुलूस 1 बजे नंदा देवी मंदिर प्रांगण में पहुंचेगा। इसके बाद अल्मोड़ा की टीमों और कुमाऊं के विभिन्न जिलों से आई महिला होल्यारों की टोलियों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस बार नैनीताल, रानीखेत, बागेश्वर, हल्द्वानी, भवाली और ताकुला आदि स्थानों से टीमें हिस्सा लेंगी। सांस्कृतिक जुलूस में लगभग 20 टीमें प्रतिभाग करेंगी। बैठक की अध्यक्षता रीता दुर्गापाल ने की, जबकि संचालन संरक्षक मीता उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर मंजू जोशी, राधिका जोशी, ममता चौहान, गीता शाह, रेखा चौहान, रमा जोशी, कोषाध्यक्ष सुनैना मेहरा, आशा पंत, अनुराधा अग्रवाल, आशा कर्नाटक, चंद्रा अग्रवाल, अदिति अग्रवाल पांडे, अंजू अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोन की ढाई गुना राशि वसूली, लेकिन बंद नहीं किया खाता
Next: फर्जी हस्ताक्षर कर खातों से गबन का वांछित गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.