Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पहाड़ वासियों पर अभद्र टिप्पणी पर बिफरे राज्य निर्माण सेनानी
  • देहरादून

पहाड़ वासियों पर अभद्र टिप्पणी पर बिफरे राज्य निर्माण सेनानी

RNS INDIA NEWS 01/03/2025
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। विधानसभा बजट सत्र के दौरान की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानियों ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि राज्य के लोगों की भावनाओं को आहत कर उनका अपमान करने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शनिवार को स्व. इंद्रमणि बड़ोनी हॉल में आयोजित बैठक में राज्य निर्माण सेनानियों ने विधानसभा सत्र की घटना पर कड़ा आक्रोश जाहिर किया। पहाड़ वासियों पर अभद्र टिप्पणी से वह आहत हैं। कहा कि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की इस टिप्पणी पर उन्हें काफी माफ नहीं किया जा सकता है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने भी सदन की गरिमा को तार-तार किया है। सोशल मीडिया को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान की निंदा करते हुए सेनानियों ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की टिप्पणी पर भी आक्रोश जताया। चेताया कि दोनों कैबिनेट मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी आंदोलन को बाध्य होंगे। मौके पर बलबीर सिंह नेगी, डीएस गुसाईं, रुकम पोखरियाल, युद्धवीर सिंह चौहान, बेताल सिंह धनाई, विशंभर दत्त डोभाल, बृजेश डोभाल, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, प्रेम सिंह रावत, जुगल किशोर बहुगुणा, राजेश शर्मा, ज्ञान सिंह रावत, राजेंद्र रावत, प्रवेश सकलानी, विजय जोशी, उमेश कंडवाल, राकेश उनियाल, रविंदर कौर, कुसुमलता शर्मा, विमल रौथाण, विमल बहुगुणा, जयंती नेगी, प्रेम नेगी, प्रमिला रमोला, उषा गुप्ता, अंजू गैरोला, सोमवती, सुशीला पोखरियाल, संगीता उनियाल, सुनीता ममगाईं, सुशील शर्मा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऋषिकेश में हुआ अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज
Next: रवांई वसंतोत्सव में शाह और सागर के गीतों पर थिरके

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.