Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम खुलते ही हेलीकाप्टर से रेस्क्यू एक्सपर्ट को भेजेगी सरकार
  • देहरादून

मौसम खुलते ही हेलीकाप्टर से रेस्क्यू एक्सपर्ट को भेजेगी सरकार

RNS INDIA NEWS 28/02/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एवलांच से प्रभावित क्षेत्र में राहत और बचाव अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। माणा एवलांच की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री ने आईटी पार्क स्थित यूएसडीएमए के कंट्रोल रूम से रेस्क्यू अभियान की जानकारी ली। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन से जुड़ी सभी एजेंसियों ने युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान में जुट गई हैं। मौसम की वजह से अभियान में बाधा आ रही है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कल शनिवार को मौसम खुलने की संभावना जताई है। मौसम खुलते ही हेलीकॉप्टर के जरिए रेस्क्यू अभियान को युद्ध स्तर पर किया जाएगा। माणा का हेलीपेड को सक्रिया जा रहा है। रेस्क्यू अभियान के विशेषज्ञों को वहां भेजा जाएगा। सभी एजेंसियों से बातचीत जारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक मिली सूचना के अनुसार 10 लोग अस्पतालों में उपचाराधीन है। इनमें तीन लोगों की स्थिति गंभीर थी, जिनमें एक व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार है। इससे पहले आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनेाद कुमार सुमन ने मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। वहां जारी रेस्क्यू अभियान का ब्योरा भी दिया। इस दौरान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, गृह सचिव शैलेश बगोली भी मौजूद रहे।

श्रीनगर मेडिकल कालेज, एम्स समेत सभी अस्पताल अलर्ट पर
मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ, श्रीनगर मेडिकल कालेज, एम्स-ऋषिकेश समेत सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दे दिए गए हैं। रेस्क्यू किए जाने वाले सभी लोगों को बेहतर से बेहतर से उपचार दिया जाएगा।

पीएमओ, रक्षा और गृह मंत्रालय लगातार संपर्क में
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस हादसे को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय, रक्षा और गृह मंत्रालय लगातार राज्य सरकार के संपर्क में है। केंद्र सरकार ने रेस्क्यू अभियान में हर मदद करने का आश्वासन दिया है।

सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
आपदा प्रंबंधन विभाग ने प्रभावित क्षेत्र की लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि बीआरओ कैंप में में दबे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि इस घटना की वजह से यदि माणा क्षेत्र में लोगों को किसी भी प्रकार के मदद की जरूरत हो या फिर इस घटना से सम्बन्धित कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हो, तो वो हेल्पलाइन पंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
मोबाईल नं: – 8218867005, 9058441404,
दूरभाष नं०. – 0135 2664315
टोल फ्री नं० – 1070

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वनाग्नि के दौरान रिस्पांस टाइम कम करने पर हुआ मंथन
Next: छठे राज्य वित्त आयोग ने पांच मार्च तक मांगे सुझाव

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में होम स्टे के कमरे में मृत मिली महिला इंजीनियर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.