Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जीआईसी अंडोली में पेयजल संकट बरक़रार, नहीं हुआ समाधान
  • अल्मोड़ा

जीआईसी अंडोली में पेयजल संकट बरक़रार, नहीं हुआ समाधान

RNS INDIA NEWS 27/02/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) अंडोली में पानी की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है, जिसके कारण छात्र-छात्राओं के साथ-साथ भोजन माताओं को भी अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञातव्य है कि पहले गरुड़ाबाज-घुरकुना मोटर मार्ग के निर्माण के दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसे ठीक करने के लिए लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी। हाल ही में, प्राकृतिक आपदा से मार्ग में मलबा आने के कारण कॉलेज की पेयजल लाइन फिर से टूट गई है। इस समस्या के चलते कॉलेज प्रशासन और छात्र पानी की भारी कमी से जूझ रहे हैं। जीआईसी अंडोली के प्रधानाचार्य ने इस मुद्दे से उपजिलाधिकारी (एसडीएम) भनोली, गुरुड़ाबाज और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया है, लेकिन समस्या का समाधान अब तक नहीं हो पाया है। 15 वर्ष पूर्व अधिशासी अभियंता जल निगम निर्माण शाखा द्वारा सेगड़ गधेरे से बनाई गई अंडोली पेयजल योजना वर्तमान में, जल निगम द्वारा लावारिस अवस्था में छोड़ दी गई है। इस संबंध में विभाग और प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने पानी की व्यवस्था को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। छात्रों, अभिभावकों और स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द पेयजल लाइन को ठीक करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए, ताकि उनकी परेशानियों का निराकरण हो सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधायक बेहड़ ने चौराहे पर फूंका शहर कोतवाल का पुतला
Next: युवती को ऑनलाइन गेमिंग के जरिए युवक से दोस्ती करना पड़ा भारी

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.