Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरकाशी में जलाभिषेक के लिए उमड़े लोग
  • उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में जलाभिषेक के लिए उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 26/02/2025
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  शिवरात्रि पर्व पर बुधवार को भोले की नगरी उत्तरकाशी में बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजती रही। सुबह से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर समेत जिले के सभी शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। लोग हजारों की संख्या में हर-हर महादेव और ओम नमः शिवाय का जाप करते शिवालय पहुंचे। जहां सभी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया और भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर अपनी खुशहाली की कामना की। बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में शिवरात्रि पर्व पर आस्था का सागर उमड़ पड़ा। मंदिर के जलाभिषेक के लिए ब्रह्ममूर्त में ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। प्रातः चार बजे से ही श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई और मंदिर से लेकर अस्तपाल, भटवाड़ी रोड तक लंबी कतार लगती रही और लोग घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। इस मौके पर सभी श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ को पुष्प, बेल पत्र एवं गंगाजल के साथ जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। वहीं विश्वनाथ मंदिर के साथ ही गोपेश्वर महादेव, कीर्तेश्वर, लक्षेश्वर, कालेश्वर विमलेश्वर, रुद्रेश्वर महादेव व भटवाड़ी के भास्करेश्वर, डुंडा नाकुरी में नागेश्वर, धनारी में धनेश्वर, सिद्धेश्वर, चिन्यालीसौड़ के गंगेश्वर व पुरीला में कमलेश्वर महादेव सहित जिले के तमाम शिवालयों में देर शाम तक श्रद्धालुओं जलाभिषेक करते रहे। इस दौरान सभी भक्तों ने भगवान शिव की आराधना कर सुख शांति और समृद्धि की कामना की। देर शाम तक शिवालयों में शिव स्त्रोत्र एवं रुद्राभिषेक के साथ धार्मिक अनुष्ठान भी किए गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जीजा बनकर युवती से 99 हजार की ठगी
Next: कीवी के उत्पादन एवं प्रबंधन की जानकारी दी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.