Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • वैक्सीनेशन अभियान सफल बनाने के लिए जिले में नोडल और प्रभारी अधिकारियों की तैनाती
  • नैनीताल

वैक्सीनेशन अभियान सफल बनाने के लिए जिले में नोडल और प्रभारी अधिकारियों की तैनाती

RNS INDIA NEWS 14/01/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कोरोना वैक्सीनेशन अभियान सफल बनाने के लिए जिले में नोडल और प्रभारी अधिकारियों की तैनाती कर दी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन केएस टोलिया और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भागीरथी जोशी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जिलाधिकारी ने बुधवार को प्रभारी अफसरों को निर्देश दिए हैं कि वह एक-दूसरे को सूचनाओं का आदान-प्रदान करते हुए अभियान को समय पर पूरा करना सुनिश्चित करेंगे। वैक्सीनेशन अभियान से जुड़े सभी अधिकारी मोबाइल खुला रखेंगे। उन्होंने अफसरों को हिदायत दी है कि दायित्वों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। लापरवाही पर आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 और कोविड महामारी कंट्रोल रेगुलेशन 2020 के तहत प्रतिकूल और दंडात्मक कार्यवाही होगी।
जिलाधिकारी बंसल ने बताया कि वैक्सीनेशन अभियान की व्यवस्थाओं के लिए कम्युनिकेशन प्लान और रूट चार्ट के लिए नोडल परियोजना निदेशक अजय सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ललित मोहन जोशी, कानून व्यवस्था के लिए नोडल एसपी नगर अमित श्रीवास्तव और एसपी ट्रैफिक राजीव मोहन नियुक्त किए गए हैं। इसी तरह कार्मिक व्यवस्था प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता और अपर प्रभारी सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश तिवारी होंगे। वाहन व्यवस्था प्रभारी संभागीय परिवहन अधिकारी राजीव मेहरा, नन्द किशोर और जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन होंगे। सेनेटाइजेशन और सफाई व्यवस्था प्रभारी मुख्य नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत भीमताल विजय बिष्ट होंगे। सभी स्वास्थ्य कार्मिकों, सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेटों को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रश्मि पन्त और परियोजना निदेशक अजय सिंह प्रशिक्षण देंगे। डाटा मैनेजमेंट और कोविड पोर्टल पर डाटा फीडिंग प्रभारी जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ललित मोहन जोशी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अजय शर्मा होंगे। व्यय लेखा और मार्केटिंग दर निर्धारण प्रभारी मुख्य कोषाधिकारी अनिता आर्या बनाई गई हैं। दिव्यांगों का चिह्नीकरण और वर्गीकरण के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध और जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन प्रभारी होंगे। वैक्सीनेशन कन्ट्रोल रूम के लिए जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी को प्रभारी बनाया गया है। बेस आफिस और लाईजनिंग आफिसर्स के रूप में मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार और अधिशासी अभियंता लोनिवि एबी कांडपाल को प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ पेयजल, विद्युत, वैक्सीनेशन कार्यक्रम के लिए सहायक उपकरणों की व्यवस्था आदि के लिए भी प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 14 जनवरी
Next: 9.8 ग्राम स्मैक संग आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.