Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ सहित ऊंची पहाड़ियों में हुई बर्फबारी
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ सहित ऊंची पहाड़ियों में हुई बर्फबारी

RNS INDIA NEWS 15/02/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। लम्बे समय के बाद एक बार फिर से हिमालय की पहाड़ियों पर बर्फबारी होने लगी है। बीती रात से केदारनाथ सहित जनपद की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है। जबकि निचले इलाकों में हल्की बारिश से मौसम में ठंडक आ गई है। यह बर्फबारी आने वाले गर्मियों के सीजन को देखते हुए काफी महत्वपूर्ण बताई जा रही है। बीते रात से केदारनाथ में हल्की बर्फबारी शुरू हो गई जो शनिवार सुबह तक लगातार जारी रही। शनिवार सुबह केदारनाथ, मद्महेश्वर, चन्द्रशिला आदि स्थानों पर बर्फबारी हुई। केदारनाथ पैदल मार्ग पर अभी महज ग्लेशियर प्वाइंट पर ही बर्फ मौजूद है, जिससे पैदल मार्ग में आवाजाही प्रभावित नहीं हुई है। बर्फबारी से केदारनाथ सहित सम्पूर्ण क्षेत्र में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। वहीं मद्महेश्वर के साथ ही तुंगनाथ क्षेत्र और चन्द्रशिला में बर्फबारी हुई है। हालांकि वर्तमान समय में केदारनाथ में पुनर्निर्माण सहित अन्य कार्यों को लेकर कोई भी मजदूर और कार्यदायी संस्था नहीं है जबकि आईटीबीपी, पुलिस और कुछ साधु संतों के अलावा कोई धाम में नहीं है। फरवरी माह में अभी तक बारिश और बर्फबारी न होने से लोगों की ग्रीष्मकाल में जल संकट को लेकर चिंताएं बढ़ने लगी थी, किंतु इस बर्फबारी को प्रकृति और ग्रीष्मकाल के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। हालांकि वर्तमान समय में केदारनाथ में पुर्निर्माण सहित अन्य कार्यों को लेकर कोई भी मजदूर और कार्यदायी संस्था नहीं है जबकि आईटीबीपी, पुलिस और कुछ साधु संतों के अलावा कोई धाम में नहीं है। लोनिवि डीडीएमए के ईई विनय झिंक्वाण ने बताया कि विभाग के मजदूरों की टीम जंगलचट्टी में कैंप किए हुए है, जो लगातार पैदल मार्ग की निगरानी कर रही है। बीती रात से केदारनाथ में बर्फबारी हो रही है जो शनिवार को भी जारी रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्रों ने योग और ताइक्वांडो में दिखाए करतब
Next: कर्णप्रयाग में अवैध अतिक्रमण रोकने का चलाया अभियान

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.