Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सहकारी समिति कार्यालय से दस्तावेज लेकर निलंबित सचिव गायब
  • देहरादून

सहकारी समिति कार्यालय से दस्तावेज लेकर निलंबित सचिव गायब

RNS INDIA NEWS 13/01/2021
rns featured image new

देहरादून। देहरादून में डाक तार कर्मचारी क्रेडिट और थ्रिफ्ट सहकारी समिति कार्यालय से दस्तावेज लेकर निलंबित सचिव गायब हो गया है। अब समिति प्रशासन ने निलंबित सचिव को बुधवार को दस्तावेज के साथ कार्यालय में उपस्थित होने का नोटिस भेजा है। ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
समिति प्रशासन की ओर से निलंबित सचिव ओम प्रकाश को नोटिस भेजा गया है, जिसमें लिखा है कि संज्ञान में आया है कि सचिव की ओर से समिति का कार्य सुचारू रूप से नहीं किया जा रहा था। साथ ही प्रशासन के आदेश की अवहेलना की गई। उत्तराखंड सहकारी समिति अधिनियम 2003 की धारा 68 के तहत आदेशानुसार जारी की गई वसूली की कार्रवाई में कोताही बरती गई। साथ ही संज्ञान में लाए बगैर मासिक यात्रा भत्ता को लेकर भी आदेशों की अवहेलना की गई।
बिना चार्ज सौंपे अवकाश पर जाने समेत कई अन्य मनमानी के कार्य किए गए। इस पर जवाब मांगने बावजूद कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। इसे देखते हुए प्रशासन ने ओमप्रकाश को सचिव पद से निलंबित कर विजय जोशी को कार्यभार सौंपा गया है। इसके अलावा ओमप्रकाश को नोटिस दिया गया है कि वे कार्यवाही रजिस्टर, चेकबुक, रोकड, कैशबुक, वेतन रजिस्टर, डाक प्राप्ति रजिस्टर आदि दस्तावेज कार्यालय में जमा कराएं। अन्यथा समिति की ओर से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एक अन्य मामले में न्यायालय विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट सुबीर कुमार की अदालत ने गांजा तस्कर को एक साल की कैद व चार हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अर्थदंड अदा न करने पर दोषी को एक महीने का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना पड़ेगा। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी मनोज शर्मा ने बताया कि दो फरवरी 2020 को पटेलनगर कोतवाली पुलिस गश्त पर थी। गश्त करते हुए टीम निरंजनपुर सब्जी मंडी पहुंची। इसी दौरान एक व्यक्ति हाथ में थैला लिए कहीं जा रहा था। शक होने पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम आकाश निवासी ब्रह्मपुरी पटेलनगर बताया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस 15 जनवरी को करेगी राजभवन घेराव
Next: भाजपा की विजय सुनिश्चित है, लेकिन इस विजय को ऐतिहासिक बनाना होगा: भसीन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.