Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दो घरों में ताला तोडक़र व जाली काटकर चोरी का प्रयास
  • देहरादून

दो घरों में ताला तोडक़र व जाली काटकर चोरी का प्रयास

RNS INDIA NEWS 13/01/2021
rns featured image new

डोईवाला। लच्छीवाला में भी चोरों ने दो घरों में भी ताला तोडक़र व जाली काटकर चोरी का प्रयास किया। बीती रात्रि लच्छीवाला निवासी सुरेश प्रधान के घर पर चोरों ने मकान की खिडक़ी की जाली काटकर अंदर घुसने का प्रयास किया। इस बीच उनके बड़े भाई गोविंद प्रधान के खांसने से चोर भाग गए। उसके बाद चोरों ने पड़ोस के एक घर का ताला तोड़ कर अंदर घुसे। वहां पर उन्हें कुछ नहीं मिला। उसके बाद वह भाग गए। भवन स्वामी जानकी राणा ने स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी। हालांकि इस मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
वहीे दूसरी ओर राजस्थान युवक से टिक-टॉक एप पर कुछ माह पूर्व डोईवाला कोतवाली क्षेत्र की युवती की दोस्ती हुई थी। अब वह युवक युवती को ब्लैकमेल कर शादी के लिए दबाव बना रहा है। युवती ने अब पुलिस क्षेत्राधिकारी से इस मामले की गुहार लगाई है। इस संबंध में कोतवाल सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि टिक टॉक के माध्यम से राजस्थान के युवक व इस युवती की दोस्ती हुई थी दोस्ती करने के बाद युवक ने उसकी कुछ फोटो फेसबुक पर शेयर कर दी। साथ ही अब युवती को ब्लैकमेल कर शादी का दबाव बना रहा है। उन्होंने बताया कि युवती ने इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया है। पुलिस अपने स्तर पर इस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धार्मिक उत्तरायणी मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस लाइन में ब्रीफिंग
Next: लूट की घटना निकली मारपीट का मामला

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.