Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • धार्मिक उत्तरायणी मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस लाइन में ब्रीफिंग
  • बागेश्वर

धार्मिक उत्तरायणी मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस लाइन में ब्रीफिंग

RNS INDIA NEWS 13/01/2021
rns featured image new

बागेश्वर। धार्मिक उत्तरायणी मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस लाइन में ब्रीफिंग की गई। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने मेला ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। मेले को दो जोन और छह सेक्टर में बांटा गया है। दो अस्थाई पुलिस चौकी भी बनाई गई हैं और एसडीएम को मेलाधिकारी और सीएम को मेला प्रभारी नियुक्त किया गया है।
बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित ब्रीफिंग में पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि यातायात व्यवस्था के लिए दो पुलिस उपाधीक्षक, एक निरीक्षण, उपनिरीक्षक और जवानों की तैनाती की गई है। मेले के दौरान अराजक तत्वों, महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई होगी। सरयू बगड़ में खोया-पाया केंद्र बनाया गया है। इस मौके पर एसडीएम योगेंद्र सिंह, सीओ विपिन चंद्र पंत, क्षेत्राधिकारी राजन सिंह, कोतवाल डीआर वर्मा आदि मौजूद थे।
इन नियमों का कराया जाएगा पालन
-विकास भवन रोड से कोई भी हल्के वाहन नुमाइशखेत में प्रवेश नहीं करेंगे।
-मेला अवधि के दौरान विकास भवन, कांडा रोड व मस्जिद वाले मार्ग से कोई भी मोटर साइकिल व अन्य वाहन प्रवेश नहीं करेंगे।
-वाहनों की पार्किंग हेतु बनाये गये पार्किंग स्थलों में ही वाहन पार्क किये जायेंगे।
पार्किंग व्यवस्था
-कपकोट, भराड़ी, रीमा क्षेत्र से आने वाले समस्त वाहनों के लिए डिग्री कालेज मैदान।
दोपहिया पार्किंग
-गरुड़ रोड से आने वाले वाहनों के लिए केएमओ स्टेशन।
-ताकुला रोड से आने वाले वाहनों के लिए जवाहर सिंह पार्किंग।
-भराड़ी रोड से आने वाले वाहनों के लिए प्रकटेश्वर मन्दिर, शिवार्क होटल के सामने।
-कांडा रोड से आने वाले वाहनों के लिए करन रेस्टोरेन्ट के सामने।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार
Next: दो घरों में ताला तोडक़र व जाली काटकर चोरी का प्रयास

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

चरस तस्करी में तीन साल का कठोर कारावास

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

हरियाली महोत्सव में चंदन-रुद्राक्ष समेत सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.