Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • बिहार
  • दरिंदगी : नाबालिग दिव्यांग से सामूहिक दुष्कर्म, लकड़ी का टुकड़ा घुसाकर आँखें फोड़ी
  • बिहार

दरिंदगी : नाबालिग दिव्यांग से सामूहिक दुष्कर्म, लकड़ी का टुकड़ा घुसाकर आँखें फोड़ी

RNS INDIA NEWS 13/01/2021
rns featured image new

पटना ,13 जनवरी(आरएनएस)। बिहार के मधुबनी जिले में चारा लेने गई 17 साल की दिव्यांग किशोरी से कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए उसकी आंखों को निर्दयता से लकड़ी का टुकड़ा घुसाकर फोड़ दिया और मरने के लिए फेंककर फरार हो गए। किशोरी को दरभंगा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
घटना मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र में घटित हुई है। पीडि़ता के परिजनों के मुताबिक, बिहार बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही किशोरी बोलने और सुनने में अक्षम है। मंगलवार दोपहर को वह बकरी के लिए चारा और जलावन की लकड़ी लेने नजदीक के गांव मनहरपुर की तरफ नदी किनारे गई थी।
उसी दौरान कुछ दरिंदों ने उसे अपना शिकार बना लिया। किशोरी के बहुत देर तक नहीं लौटने पर तलाश में निकले परिजनों को वह एक बगीचे में लहूलुहान हालत में पूरी तरह नग्न अवस्था में बेहोश मिली। परिजनों ने उसे तत्काल उमगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर अजीत कुमार सिंह ने उसका उपचार किया और हालत गंभीर देखकर मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। मधुबनी सदर अस्पताल से किशोरी को दरभंगा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
डॉक्टरों के मुताबिक, लडक़ी की एक आंख लकड़ी घुसाकर पूरी तरह फोड़ दी गई हैं, जबकि दूसरी की भी रोशनी चले जाने का खतरा है। इसके अलावा उसके चेहरे पर भी गंभीर घाव बन गए हैं।
हरलाखी थानाध्यक्ष प्रेमलाल पासवान ने बताया कि दुष्कर्म में शामिल एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसकी पहचान लक्ष्मी मुखिया के तौर पर की गई है। किशोरी के परिजनों ने उसे घटना के समय नदी की तरफ से आते हुए देखा था और उसके शरीर व कपड़ों पर मिट्टी और गेहूं के खेत की घास लगी हुई थी। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और पकड़े गए युवक से अन्य आरोपियों के नाम पूछे जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शराब के नशे में वाहन चलाने पर एक चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
Next: राम मंदिर निधि सहयोग अभियान के लिए निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Related Post

rns featured image new
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की ऐतिहासिक जीत, नीतीश कुमार फिर बनेंगे मुख्यमंत्री

RNS INDIA NEWS 14/11/2025 0
rns featured image new
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

बिहार के नवादा में दबंगों का आतंक, फायरिंग कर 80 घरों को किया आग के हवाले; गांव में 5 थानों की पुलिस तैनात

RNS INDIA NEWS 19/09/2024 0
rns featured image new
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

बिहार में बीजेपी को शिखर पर ले जाने वाले सुशील मोदी नहीं रहे

RNS INDIA NEWS 14/05/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.