Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • गोष्ठी के माध्यम से ग्रामीणों को किया वनाग्नि के प्रति जागरूक
  • टिहरी

गोष्ठी के माध्यम से ग्रामीणों को किया वनाग्नि के प्रति जागरूक

RNS INDIA NEWS 09/02/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत वन विभाग मैंडखाल की ओर से क्षेत्र के गांवों व स्कूलों में जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने ग्रामीणों व स्कूली छात्र-छात्राओं को जंगलों में लगने वाली आग के प्रति जागरूक करते हुए वनाग्नि की घटनाओं को रोकने में सहयोग की अपील की। वन विभाग मैंडखाल अनुभाग की ओर से थौलधार ब्लॉक क्षेत्र के सैंसारी, घोन, लालूरी, घियोकोटी, गैर, क्यार्दा में वनाग्नि जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वन दरोगा प्रेमलाल डोभाल ने कहा कि, आगामी 15 फरवरी से फॉयर सीजन शुरु होने वाला है। तथा इस दौरान जंगलों में आग लगने की घटनाओं में काफी बढ़ोत्तरी हो जाती है। कहा कि, जंगलों में आग लगने के अधिकांश कारण ग्रामीणों द्वारा खेतों में आड़ा जलाना होता है। जहां से आग अनियंत्रित होकर आसपास के जंगलों में फैल जाती हैं। जिससे वन संपदा के साथ ही पशु-पक्षी भी आग की भेंट चढ़ जाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपने खेतों में आड़ा सुरक्षित तरीके से जलाने, जंगलों से आसपास जलती हुई माचिस या बीडी न फेंकने की बात कही। उन्होंने ग्रामीणों ने जंगलों में आग लगने की घटना पर तत्काल वन विभाग को सूचित करने तथा वनाग्नि की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विभाग को सहयोग करने की अपील की। गोष्ठी में वन बीट अधिकारी नरेंद्र सिंह नेगी, वन सरपंच वीरेंद्र दत्त भट्ट, बीट सहायक शोभन सिंह, सुरेंद्र सिंह, मुन्नी देवी, उर्मिला देवी, आरती देवी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, एक की मौत
Next: पुलिस उपाधीक्षक ने यातायात व्यवस्था की ली जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.