Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून के पांच रंगकर्मियों को किया सम्मानित
  • देहरादून

दून के पांच रंगकर्मियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 07/02/2025
rns featured image new
देहरादून(आरएनएस)।  सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था दून घाटी रंगमंच द्वारा शुक्रवार को प्रेस क्लब में आयोजित रंग नश्रत्र सम्मान समारोह में दून के पांच रंगकर्मियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर रंगकर्मी लक्ष्मी नारायण की पुस्तक मेरे सात नाटक का विमोचन भी किया गया। सम्मानित होने वालों में वरिष्ठ रंगकर्मी एसपी ममगाईं को नाट्य रत्न, सुभाष धीमान को रंग श्री, कैलाश कंडवाल, मणी भारती, सुरमयी को दून कीर्ति सम्मान दिया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सामाजिक न्याय कृति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष नानकचंद ने दूनघाटी रंगमंच के संस्थापक 83 वर्षीय वरिष्ठ रंगकर्मी लक्ष्मी नारायण की रंगमंच क्षेत्र में योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वह इस आयु में भी रंगमंच क्षेत्र में पूरी तरह सक्रिय हैं। उन्होंने देहरादून में रंगमंच के संवर्द्धन, संरक्षण के लिए पूरा जीवन लगाया है। उन्हें अभी तक 16 राज्यों में कई गौरवशाली सम्मान और उपाधियों से विभूषित किया गया है। जिसमें उड़ीसा से नाट्यभूषण सम्मान, हिमाचल से नाटकबाज सम्मान, उत्तराखंड में नाट्यश्री, दलित साहित्य अकादमी द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया जा चुका है। उनका नाम पिछले वर्ष पद्मश्री के लिए नेशनल अवार्ड कमेटी को भी भेजा गया था। उन्हें उम्मीद थी कि इस वर्ष उनके नाम पर भी विचार किया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड शासन में उप सचिव चंद्र बहादुर, एमएस चौहान, यूनिवर्सल नाट्य विद्यालय के सचिव अनुज राजपूत, सुरेश पारछे, विजय कुमार, महेश नारायण ने भी विचार रखे। अध्यक्षता दून घाटी रंगमंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण और संचालन अनिल वर्मा ने किया। मौके पर बृजेश नारायण, नीलम बतरा, राम सिंह वालिया, अब्बास नकवी, आदेश नारायण, रणवीर सिंह, विद्याभूषण शर्मा, अजय भारती, धीरज भारती, शिव कुमार, बबली देवी, सरला सिंह दोहरे, रजनी सिंह मौजूद रहे।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: झोपड़ी में आग लगने से फक्कड़ बाबा की जलकर हुई मौत
Next: नगर निगम रुद्रपुर और हल्द्वानी को मिलेगा प्रतिष्ठित स्कॉच पुरस्कार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.