Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर फुरकान गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर फुरकान गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/02/2025
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  30 से अधिक गंभीर वारदातों में वांछित गैंगस्टर फुरकान को गुरुवार को आईटीआई थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। दायें पैर में गोली लगने पर वह जख्मी हो गया। तीन दिन पहले ही उसके साथी बिजनौर पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार हो चुके हैं। सूचना के बाद पहुंचे एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।
मुरादाबाद के थाना भगतपुर के गांव पतियानगला निवासी गैंगस्टर फुरकान पुत्र इदरीश उत्तराखंड और यूपी पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। आईटीआई थानाध्यक्ष कुंदन सिंह रौतेला को गुरुवार सुबह पांच बजे सूचना मिली कि गैंगेस्टर फुरकान बिना नंबर की बाइक पर शिवलालपुर अमरझंडा में देखा गया है। एसओ कुंदन सिंह, एसओजी एसआई दीवान बिष्ट, एएसआई सोमवीर, कांस्टेबल राजेश भट्ट, दीपक, ललित, राजेंद्र कश्यप, प्रवीण गोस्वामी और दीपक भोज ने शिवलालपुर में नाकेबंदी की। सुबह पांच बजकर 55 मिनट पर बाइक सवार हेडलाइट जलाते हुए नाके पर पहुंचा। रोकने पर वह पुलिस टीम को देख भागने लगा। इस दौरान गेहूं के खेत के किनारे उसकी बाइक पलट गई और वह खेत में भागने लगा। पीछा करने पर उसने तमंचे से पुलिस पर फायर किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में फुरकान के दाएं पैर पर गोली लगी। पुलिस ने आरोपी से 17,100 रुपये, 315 बोर का तमंचा और बाइक बरामद की है। मुठभेड़ की सूचना पर एएसपी अभय कुमार सिंह, काशीपुर कोतवाल अमर चंद्र शर्मा फोर्स के साथ पहुंचे। फुरकान को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर अस्पताल पहुंचे एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मौके का निरीक्षण किया और फुरकान से पूछताछ की।

06 जनवरी की लूट में वांछित था फुरकान
मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर और उधमसिंहनगर के अलग अलग थानों में उस पर हत्या के प्रयास, लूट, डकैती के 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। 06 जनवरी को आईटीआई थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया निवासी रिफायत हुसैन के घर हुई लूट की वारदात में फरकान वांछित था। गैंग के साथी अफजलगढ़, बिजनौर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हो चुके हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फसल खराब करने को लेकर दो पक्षों में विवाद, 10 पर केस
Next: राशिफल 07 फरवरी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विक्रांत हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर संरक्षण में

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.