Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नई बिजली दरों पर जनता से आपत्ति, सुझाव मांगने का कार्यक्रम जारी
  • देहरादून

नई बिजली दरों पर जनता से आपत्ति, सुझाव मांगने का कार्यक्रम जारी

RNS INDIA NEWS 06/02/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   एक अप्रैल से लागू होने वाली नई बिजली दरों पर जनता से आपत्ति, सुझाव मांगने का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस बार होने वाली जनसुनवाई राज्य में चार स्थानों पर होगी। लोहाघाट, रुद्रपुर, गोपेश्वर, देहरादून में जनसुनवाई कार्यक्रम तय किया गया है।
ऊर्जा निगम की ओर से बिजली दरों में बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव पर उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने अपने स्तर पर जोड़ घटाव शुरू कर दिया है। तकनीकी रूप से प्रस्ताव के परीक्षण के साथ ही जनता से भी सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं। आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आपत्ति, सुझाव आमंत्रित किए जाने के साथ ही आयोग सीधे भी जनता से संवाद करेगा। जनसुनवाई में आपत्ति, सुझाव आने के बाद उनका परीक्षण किया जाएगा। सभी पहलुओं पर प्रस्ताव की पड़ताल के बाद मार्च अंतिम सप्ताह में नई बिजली दरों का ऐलान कर दिया जाएगा। ये नई बिजली दरें एक अप्रैल से लागू होंगी।

जनसुनवाई का कार्यक्रम:  ब्लॉक सभागार लोहाघाट चंपावत में 18 फरवरी को सुनवाई होगी। विकास भवन सभागार रुद्रपुर में 19 फरवरी, जिला पंचायत सभागार गोपेश्वर में 25 फरवरी को सुनवाई होगी। अंतिम सुनवाई 28 फरवरी को नियामक आयोग के देहरादून स्थित भवन में होगी।
—
बिजली दरों पर आम जनता से आपत्ति आमंत्रित कर ली गई है। ऑनलाइन आपत्ति के साथ ही शहरों में जाकर भी जन सुनवाई का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जनता से आने वाले सुझावों और आपत्ति का परीक्षण कर ही बिजली दरों पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।    – एमएल प्रसाद, अध्यक्ष विद्युत नियामक आयोग

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आंदोलन की तैयारी में पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन
Next: कलियर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दिलाई शपथ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.