Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • वन देवी जनजागरण देवरा यात्रा पहुंची नारायणबगड़
  • चमोली

वन देवी जनजागरण देवरा यात्रा पहुंची नारायणबगड़

RNS INDIA NEWS 04/02/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  वन विभाग द्वारा जंगलों को आग से बचाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए वन देवी जनजागरण देवरा यात्रा नारायणबगड़ पहुंची। जहां सरपंचों ग्रामीणों और स्थानीय लोगों द्वारा यात्रा का फूल मालाओं व गाजे बाजों से भव्य स्वागत किया गया। इंटर कालेज नारायणबगड़ प्रांगण में सांस्कृतिक गोष्ठी का आयोजन कर वनों को आग से बचाने का आह्वान किया गया । अलकनंदा भूमि संरक्षण एवं वन प्रभाग के सौजन्य से आयोजित वनाग्नि नियंत्रण एवम प्रबंधन कार्यक्रम के तहत तीन जनवरी से शुरू हुई वन देवी जन जागरूकता डोली यात्रा मंगलवार को नारायणबगड़ पहुंची। जहां वन पंचायत सरपंचों व ग्रामीणों तथा महिला मंगल दलों द्वारा यात्रा का फूल मालाओं और गाजे बाजों से स्वागत किया गया। अलकनंदा वन प्रभाग की डीएफओ प्रियंका शुंडली ने कहा कि उत्तराखंड देव भूमी है यह अधिकांश देवी देवताओं का वास गांवों के आसपास के जंगलों में रहता है। कहा कि जिसमें प्रमुख रूप से वन देवी का वास रहता है। वन सरपंच एसोसिएशन चमोली के जिलाध्यक्ष कैलाश खंडूड़ी ने वनों की सुरक्षा को आस्था से जोड़ते हुए वन विभाग के अधिकारियों की प्रशंसा की। वन क्षेत्राधिकारी महीपाल सिंह नेगी व आरके निराला ने कहा कि अब तक वन देवी डोली पांच दिनों मे जनपद के लगभग 30 गांवों का भ्रमण कर चुकी है। तथा जनपद के समस्त विकासखंड के गांवों में वन देवी डोली भ्रमण यात्रा संपादित की जाएगी। इस मौके पर गढ़कला प्रयास संगम पौड़ी के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक सहित कई कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। वही सांस्कृतिक विभाग की टीम द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाटक के माध्यम से वनों को आग सुरक्षा और बचाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख यशपाल सिंह नेगी,अलकनंदा वन प्रभाग की प्रभागीय वनाधिकारी प्रियंका शुंडली, वनाधिकारी महीपाल सिंह नेगी, वन क्षेत्राधिकारी आरके निराला, अखिलेश भट्ट, वन पंचायत परामर्श दात्री के जिलाध्यक्ष कैलाश खण्डूडी, वन पंचायत परामर्श दात्री के उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद सती, विनोद मलेठा, मोनू सती सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चमोली में मशरूम को लेकर लोगों में बढ़ी रूचि
Next: दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता ने पति पर नग्न कर पीटने और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया, आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.