Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पारंपरिक विधा और संस्कृति को बचाने को आगे आने की जरूरत
  • टिहरी

पारंपरिक विधा और संस्कृति को बचाने को आगे आने की जरूरत

RNS INDIA NEWS 04/02/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में पांच दिवसीय ढोल-दमाऊं, साउंड ट्रैक निर्माण और मसकबीन प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पहाड़ की पारंपरिक विधा और संस्कृति को बचाने के साथ आगे बढ़ाना है। डायट में आयोजित कार्यशाला में ढोल-दमाऊं, साउंड ट्रैक निर्माण और मसकबीन प्रशिक्षण कार्यशाला में जिले सभी 9 ब्लॉक के माध्यमिक विद्यालयों के एक शिक्षक और 2 छात्रों ने प्रतिभाग किया। बताया 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रसिद्ध ढोल वादक उत्तम दास और कुलदीप ने ढोल-दमाऊं की विभिन्न ताल जैसे धुयांल, देवी नृत्य, रासों, बढै ताल आदि का छात्रों के साथ शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। मसकबीन का प्रशिक्षण रमेश द्वारा दिया गया। कार्यशाला में छात्रों ने ढोल और मसकबीन सीखने में बड़ी उत्सुकता दिखाई दी। साथ ही विद्यालयों में प्रार्थना सभा को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न भाषाओं में गीत रचना और संगीत संयोजन से साउंड ट्रैक का निर्माण किया गया जा रहा है। प्राचार्य हेमलता भट्ट ने बताया कि वर्तमान में डायट में 22 साउंड ट्रैक का निर्माण किया गया है। जिसमें गढ़वाली, संस्कृत हिन्दी, पंजाबी, अंग्रेजी, कन्नड़ आदि कई भाषाएं शामिल हैं। जिनका उपयोग वर्तमान समय में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान किया जाता है। इस मौके पर संयोजक नरेश चंद कुमाईं, विनोद पेटवाल, डॉ.वीर सिंह रावत, डॉ़ मनवीर नेगी, आनंद नेगी, दिनेश चंद रमोला, शशि भूषण सेमवाल, परमवीर कठैत, जगदंबा डोभाल, मदन मोहन सेमवाल, रजनीश नौडियाल, सुमंत पंवार,आशा भट्ट, सुनिती थापा, बबीता थपलियाल, जयकृष्ण पैन्यूली, प्रवीन रंजीता, ललित, तनुजा आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बच्चों को व्यावसायिक शिक्षा का महत्व बताया
Next: गंगोलीहाट पव्वाधार चौरपाल सड़क दो विभागों के झगड़े में फंसी, कीमत चुका रहे लोग

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.