Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता ने पति पर नग्न कर पीटने और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया, आरोपी गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय

दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता ने पति पर नग्न कर पीटने और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया, आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/02/2025
rns featured image new

अमृतसर (आरएनएस)। अमृतसर- मोहकमपुरा थाना क्षेत्र के धर्मपुरा इलाके में एक विवाहिता ने अपने पति पर दहेज की मांग पूरी न करने के कारण न केवल शारीरिक प्रताडऩा का आरोप लगाया, बल्कि उसने यह भी कहा कि उसे नग्न कर पीटा गया और गला दबाने की कोशिश की गई। पीडि़ता ने दावा किया कि उसके पति ने बार-बार दहेज की मांग की, और जब यह पूरी नहीं हो पाई तो उसने उसे प्रताडि़त करना शुरू कर दिया।
विवाहिता ने बताया कि शादी के आठ महीने बाद उसके पति ने दहेज के लिए उसे पीटना शुरू किया। जब उसने अपने पिता से मदद की गुहार लगाई और उन्हें समझाने के लिए भेजा, तब भी उसका शोषण जारी रहा। कई बार उसके परिवार ने पति को समझाने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद भी उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीडऩ नहीं थमा।
शाम को जब उसका पति घर लौटा, तो उसने फिर से उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। पीडि़ता के अनुसार, इस दौरान उसे पूरी तरह नग्न कर दिया गया। जब उसने मदद के लिए चिल्लाया, तो इलाके के लोग इक_ा हो गए और उसे बचाया। फिर उन्होंने पुलिस को सूचित किया, और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
पीडि़ता ने घटना के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, मेरे पति और नाना ने मुझे इस हद तक पीटा कि मेरी जान को भी खतरा था। अब मैं चाहती हूं कि इन दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
मोहकमपुरा थाना के पुलिस प्रभारी सुमित सिंह औलख ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया, हमें सपना नामक महिला की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर हमने उसके पति राज को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
यह मामला समाज में व्याप्त दहेज प्रथा और महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा के खिलाफ जागरूकता फैलाने की आवश्यकता को एक बार फिर उजागर करता है। यह घटना दहेज से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक गंभीर संदेश देती है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वन देवी जनजागरण देवरा यात्रा पहुंची नारायणबगड़
Next: महिलाओं के लिए एसएसबी ने लगाया प्रशिक्षण शिविर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.