Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • एंटी इलीगल माइनिंग फोर्स ने किया खनन क्षेत्र का निरीक्षण
  • बागेश्वर

एंटी इलीगल माइनिंग फोर्स ने किया खनन क्षेत्र का निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 31/01/2025
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जिला एंटी इलीगल माइनिंग फोर्स के साथ कांडा अंतर्गत खनन क्षेत्रों का भ्रमण किया। खड़िया खुदानों के मानकों की बारीकी से जांच पड़ताल की। जिलाधिकारी ने छह खड़िया खुदानों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। जिसमें खनन खुदानों में वैज्ञानिक तकनीकी पहलुओं को देखा गया। साथ ही खुदानों में पैच निर्माण, पौधरोपण, श्रमिकों को रहने की व्यवस्था के साथ ही, पीपीएफ, इंश्योरेंस एवं ग्रामीणों को दी जाने वाली सुविधाओं,सीसीटीवी आदि के बारे में पड़ताल की। उसके बाद जिलाधिकारी ने कान्डे कन्याल में ग्रामीणों के आवसीय भवनों में आयी दरारों का भी निरीक्षण किया। तथा हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिया। उन्होंने खड़िया खदानों में पैनी निगरानी रखते हुए अवैध अतिक्रमण व खनन पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मौके पर जिला खान अधिकारी, वन व राजस्व विभाग को खनन खुदानों के मानकों की बारीकी से जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए। साथ ही जिले एवं तहसील स्तर पर गठित निरोधक दल को नियमित सक्रियता व तत्परता से कार्य करने के कड़े निर्देश देते हुए अवैध खनन,अतिक्रमण आदि को लेकर सम्बंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया,जिला खान अधिकारी नाजिया हसन,सहायक भूवैज्ञानिक सुनील दत्ततहसीलदार दलीप सिंह,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अज्ञात कारणों के चलते अल्मोड़ा की युवती ने जान दी
Next: सड़क दुर्घटना में रिक्शा चालक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बागनाथ संग्रहालय जल्द खुलेगा आमजन के लिए, डीएम ने सांस्कृतिक विरासत के प्रामाणिक दस्तावेजीकरण पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.