Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • खजाना भरने के लिए अमीरों पर कोविड टैक्स लगाने की तैयारी
  • अर्थ जगत

खजाना भरने के लिए अमीरों पर कोविड टैक्स लगाने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 12/01/2021
rns featured image new

नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2021-22 के बजट की तैयारी जोरों पर है। सरकार कोविड-19 महामारी से निपटने में अतिरिक्त खर्च की भरपाई के लिए कोविड-19 सेस या सरचार्ज लगाने की संभावना पर विचार कर रही है। इनमें वैक्सीन पर होने वाला खर्च भी शामिल है। इस कारण सरकार के खर्च में भारी तेजी आने की उम्मीद है।
राजस्व बढ़ाने के बारे में कुछ शुरुआती चर्चा हुई है लेकिन सेस या सरचार्ज के रूप में नया कर लगाने के बारे में अंतिम फैसला बजट के आसपास लिया जाएगा। बजट 1 फरवरी को पेश किया जाना है। इंडस्ट्री की मांग है कि कोई नया टैक्स नहीं लगाया जाना चाहिए क्योंकि इकॉनमी पहले ही दबाव में है। विशेषज्ञों ने भी नया टैक्स लगाने का विरोध किया है। उनका कहना है कि अभी इसके लिए सही समय नहीं है।

वैक्सीनेशन अभियान पर कितना होगा खर्च
सेस लगाने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई है। शुरुआती चर्चा इस बात पर केंद्रित थी कि अमीरों और कुछ इनडायरेक्ट टैक्सेज पर सेस लगाया जाए। एक प्रस्ताव यह भी है कि पेट्रोलियम या डीजल पर एक्साइज या कस्टम ड्यूटीज पर सेस लगाया जाए। जीएसटी पर जीएसटी काउंसिल फैसला ले सकती है और केंद्र अपनी तरफ से इस पर कोई सेस नहीं लगा सकता है। अनुमानों के मुताबिक देश में वैक्सीनेशन अभियान पर 60,000 से 65,000 करोड़ रुपये तक खर्च आ सकता है। इसमें लॉजिस्टिक्स का खर्च शामिल है। देश में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू होगा।

अर्जेंटीना ने लगाया कोरोना टैक्स
अर्जेंटीना सरकार ने कोरोनावायरस के प्रकोप को रोकने के लिए किए गए उपायों की फंडिंग के लिए अमीरों पर टैक्स लगाया है। इससे देश के 12,000 अमीर प्रभावित होंगे। देश की संसद ने इसे मंजूरी दे दी है। इससे मिलने वाली राशि का इस्तेमाल कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में किए गए उपायों के लिए किया जाएगा। इसमें मेडिकल सप्लाई तथा गरीबों और छोटे कारोबारियों को दी गई राहत शामिल है। इस टैक्स से संबंधित विधेयक पर सीनेट में हुई चर्चा को यूट्यूब पर लाइव दिखाया गया। लंबे समय तक चली तीखी बहस के बाद 42 सांसदों ने इसके पक्ष में और 26 ने विरोध में वोट दिया। इससे राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज की सरकार को इससे 300 बिलियन पेसो (3.75 अरब डॉलर) जुटाने की उम्मीद है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एयर इंडिया की महिला पायलटों ने दुनिया की सबसे लंबी दूरी तय कर सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरु पहुंचाया विमान
Next: जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं में 63.93 फीसदी कमी

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.