Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • कुथनौर गांव में आग से दो मंजिला भवन राख
  • उत्तरकाशी

कुथनौर गांव में आग से दो मंजिला भवन राख

RNS INDIA NEWS 30/01/2025
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। तहसील बड़कोट के अंतर्गत कुथनौर गांव में दो मंजिले लकड़ी के मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं आग बुझाते वक्त भवन स्वामी भी झुलस गया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी बड़कोट में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को कुथनौर गांव निवासी प्रेम प्रसाद नौटियाल के मकान में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने में जुट गए। ग्रामीण जब तक आग बुझा पाते इससे पूर्व घर के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। वहीं आग बुझाते वक्त भवन स्वामी प्रेम प्रसाद नौटियाल भी झुलस गए। जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों ने उपचार के लिए बड़कोट सीएचसी में भर्ती कराया है। दूसरी ओर आग की सूचना मिलने के बाद बड़कोट नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद डोभाल भी अस्पताल पहुंचे और हॉस्पिटल में पहुंचकर पीड़ित प्रेम नौटियाल से मिले तथा उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने उन्हें हर सभंव मदद का भरोसा दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मनेरा मार्ग पर जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहे छात्र
Next: लोहाघाट नगर में पेयजल किल्लत दूर करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.