Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • फिल्टर प्लांट से हर दिन मिलेगा 10 लाख लीटर ज्यादा पानी
  • नैनीताल

फिल्टर प्लांट से हर दिन मिलेगा 10 लाख लीटर ज्यादा पानी

RNS INDIA NEWS 29/01/2025
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।  पेयजल आपूर्ति कर रहे फिल्टर प्लांट से जल्द ही दस लाख लीटर ज्यादा पानी मिलने लगेगा। फिल्टर प्लांट के सुधारीकरण को जल संस्थान के बनाए प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। अब विभाग प्लांट के पंपसेट बदलने के साथ अन्य जरूरी सुधारीकरण कार्य शुरू करेगा। इसके पूरा होने पर प्लांट की क्षमता बढ़ने से पेयजल आपूर्ति बढ़ने की उम्मीद है। गौला नदी के पानी को शीशमहल में मौजूद फिल्टर प्लांट में साफ कर जल संस्थान पेयजल आपूर्ति करता है। लंबे समय से यहां सुधारीकरण का काम न होने से इनकी क्षमता प्रभावित हो रही है। इस स्थिति में हर दिन विभाग को प्लांट से 32.5 एमएलडी पानी ही मिलता है। वहीं पानी में सिल्ट की मात्रा बढ़ने पर प्लांट कई घंटे बंद रहते हैं। इसके समाधान को जल संस्थान ने प्लांट में जरूरी सुधारीकरण का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा था। जिसे मंजूरी मिलने के साथ पहले चरण में विभाग को 27 लाख का बजट मिल गया है। इससे विभाग प्लांट में लगे पंपसेट और अन्य उपकरणों को बदला जाना है। जिससे प्लांट की क्षमता एक एमएलडी यानी दस लाख लीटर अतिरिक्त पेयजल देने की होने की उम्मीद जताई जा रही है। जिससे हर दिन 33.5 एमएमडी पानी मिलने लगेगा। वहीं जरूरी उपकरणों को बदलने से पानी में सिल्ट ज्यादा होने पर प्लांट बंद होने से भी राहत मिलेगी।

हर दिन होती है 25 एमएलडी पानी की कमी:
हल्द्वानी के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में हर दिन 95 एमएलडी पानी की मांग बनी रहती है। जल संस्थान फिल्टर प्लांट से 32.5 एमएलडी और ट्यूबवेल की मदद से 38 एमएलडी पानी आपूर्ति करता है। इस स्थिति में हर दिन 25.5 एमएलडी पानी की कमी बनी रहती है। अब इसमें कुछ कमी आने की उम्मीद है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ :  सीएम धामी ने जताया दुख, उत्तराखंड वासियों की सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी
Next: एसएसपी अल्मोड़ा ने राष्ट्रीय खेलों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.