Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मासूम को लेकर विवाहिता अपने प्रेमी संग घर से भागी
  • हरिद्वार

मासूम को लेकर विवाहिता अपने प्रेमी संग घर से भागी

RNS INDIA NEWS 29/01/2025
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।   सुल्तानपुर क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता अपने प्रेमी संग फरार हो गई। विवाहिता के पति और परिजनों ने उसकी इधर-उधर तलाश की। लेकिन विवाहिता के नहीं मिलने पर चौकी पुलिस को तहरीर देकर महिला की गुमशुदगी दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चौकी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक विवाहिता का पास के ही गांव में रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके चलते वह 20 जनवरी को अपनी तीन साल की बेटी को लेकर अपने प्रेमी संग फरार हो गई। विवाहिता के पति ने सुल्तानपुर चौकी पुलिस को तहरीर देकर मामले की जानकारी दी है। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने अपनी रिश्तेदारियों और जान-पहचान में पत्नी की तलाश की। लेकिन अभी तक पत्नी का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है। अब बाद में खुद महिला ने अपने पति को फोन कर उसे तलाश नहीं करने की बात कही है। महिला के पति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी पहले भी दो-तीन बार घर से भागने का प्रयास कर चुकी है। महिला के पति ने पुलिस को तहरीर देकर महिला की गुमशुदगी दर्ज कर महिला को सकुशल तलाश करने की मांग की है। सुल्तानपुर चौकी प्रभारी लोकपाल सिंह परमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रंजिश के चलते हमला, तीन महिलाओं समेत 10 घायल
Next: चीनी मांझे से बाइक सवार घायल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.