Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एक साथ अधिक कौवे मरने से एम्स में मचा हडक़ंप
  • देहरादून

एक साथ अधिक कौवे मरने से एम्स में मचा हडक़ंप

RNS INDIA NEWS 10/01/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संज्ञान (एम्स) ऋषिकेश के परिसर में करीब 25 कौवे मृत मिलने से हडक़ंप मच गया। मृत कौवे अलग-अलग स्थानों पर मिले। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन के बाद मृत कौवे के पशुपालन विभाग की टीम ने सैंपल लिए।
एम्स प्रशासन के मुताबिक रविवार दोपहर एम्स हास्पिटल के सामने पार्किंग के पास तीन कौवे मृत मिले। इसकी भनक लगने से एम्स में अफरातफरी फैल गई। एम्स के सुरक्षा कर्मियों ने संस्थान परिसर के आसपास आशंका में छानबीन की तो अलग-अलग स्थानों से करीब 25 कौवे मृत मिले। बर्ड फ्लू की आशंका के चलते एम्स में हडक़ंप मच गया। वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम पशुपालन विभाग के विशेषज्ञों के साथ पहुंचे और सुरक्षित तरीके से मृत कौवे कब्जे में लिए। एम्स के जनसपंर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि संस्थान परिसर में संदिग्ध अवस्था में कौवे मृत मिलने की जानकारी वन विभाग को दी गई है। मौके पर पहुंची टीम ने मृत कौवों को कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वनक्षेत्राधिकारी एमएस रावत ने बताया कि पशुपालन विभाग की टीम के साथ वन कर्मियों को एम्स भेजा गया है, जो मृत कौवों के सैंपल लेंगे, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।
कौवे और कबूतर का सैंपल बरेली भेजा
बापूग्राम से सटे 20 बीघा क्षेत्र में रविवार सुबह संदिग्धावस्था में एक कौवा और एक कबूतर मृत मिले, जिससे क्षेत्र में हडक़ंप रहा। वनक्षेत्राधिकारी एमएस रावत ने बताया कि विभागीय टीम के पशुचिकित्साधिकारी के साथ मौके पर पहुंची और मृत अवस्था में मिले कौवे और कबूतर का सैंपल लिया। बताया कि सैंपल आईवीआर बरेली भेजा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नौकर और चाची ने मिलकर की भतीजे की हत्या
Next: आज का राशिफल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.