Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • आर्थिक आंकड़े, कंपनियों के तिमाही परिणाम और टीकाकरण की खबर तय करेगी बाजार की चाल
  • अर्थ जगत

आर्थिक आंकड़े, कंपनियों के तिमाही परिणाम और टीकाकरण की खबर तय करेगी बाजार की चाल

RNS INDIA NEWS 11/01/2021
rns featured image new

मुम्बई । बीते सप्ताह रिकार्ड स्तर पर बंद होने वाले घरेलू शेयर बाजार पर आगामी सप्ताह आर्थिक आंकड़ों, कंपनियों के तिमाही परिणाम और 16 जनवरी को कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू किये जाने की घोषणा के अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों के रूझान और वैश्विक परिदृश्य का असर रहेगा।
बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 913.53 अंक की तेज छलांग लगाकर 48,782.51 अंक पर तथा निफ्टी 328.75 अंक की साप्ताहिक बढ़त के साथ 14,347.25 अंक पर बंद हुआ। यह दोनों प्रमुख सूचकांकों का ऐतिहासिक उच्चतम स्तर है। दिग्गज कंपनियों की अपेक्षा निवेशक छोटी और मंझोली कंपनियों पर गत सप्ताह अधिक मेहरबान रहे। पिछले सप्ताह के दौरान बीएसई का मिडकैप 5.2 प्रतिशत चढक़र पहली बार 19 हजार अंक से ऊपर 19,138.72 अंक पर और स्मॉलकैप 3.8 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,908.59 अंक पर बंद हुआ।
बाजार विश्लेषकों के मुताबिक आगामी सप्ताह कई कंपनियों के तिमाही परिणाम जारी होने वाले हैं और निवेशकों की नजर इस पर बनी रहेगी। आईटी कंपनी टीसीएस ने गत सप्ताह परिणाम जारी किया है और इसका प्रभाव भी सोमवार को बाजार पर दिखेगा। अगले सप्ताह कई अन्य दिग्गज कंपनियों जैसे इंफोसिस , विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजी और एचडीएफसी बैँक के परिणाम जारी होने हैं।
इनके अलावा अगले सप्ताह औद्योगिक उत्पादन और विनिर्माण के आंकड़े , दिसंबर का खुदरा मूल्य सूचकांक तथा थोक मूल्य सूचकांक जारी होना है, जिससे निवेश धारणा प्रभावित होगी।
विश्लेषकों का कहना है कि 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू करने की केंद्र सरकार की घोषणा का असर भी अगले सप्ताह बाजार खुलने पर दिखेगा। आमतौर पर अगले सप्ताह भी बाजार में सकारात्मकता बने रहने की उम्मीद है। विदेशी संस्थागत निवेशक भी लिवाल बने हुए हैं और वैश्विक परिदृश्य का असर भी शेयर बाजार पर रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आज का राशिफल
Next: दो महिलाओं सहित पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.