Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • ब्रेक फेल होने के बाद पहाड़ी से टकराई यात्रियों से भरी केमू
  • नैनीताल

ब्रेक फेल होने के बाद पहाड़ी से टकराई यात्रियों से भरी केमू

RNS INDIA NEWS 26/01/2025
rns featured image new
नैनीताल(आरएनएस)।  भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब पुल के पास शनिवार को बागेश्वर से हल्द्वानी जा रही एक केमू बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए। बस सामने से आ रही कार से टकराने के बाद पहाड़ी से टकरा गई। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस और कार के यात्री सकुशल रहे। बस चालक चोटिल हो गया। बागेश्वर से हल्द्वानी जा रही केमू बस दोपहर को क्वारब के पास अनियंत्रिक होकर सामने से आ रही एक स्विफ्ट कार से टकरा गई। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही बस सड़क किनारे पहाड़ी से जा टकराई। हादसे के समय बस में 18 यात्री सवार थे। स्थानीय लोगों ने सूचना क्वारब चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला। दुर्घटना में बस चालक 30 वर्षीय बिशन सिंह पुत्र दीवान सिंह निवासी सिमलखेत, चम्पावत चोटिल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी ले जाया गया। उन्होंने हादसे की वजह ब्रेक फेल होना बताया। क्वारब चौकी पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल चालक का सीएचसी में उपचार कराया गया। पुलिसकर्मी आनन्द राणा ने बताया कि बस के सभी यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर उनके गंतव्य तक भेजा गया।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाजपुर में करंट से किसान की मौत में खेत स्वामी पर केस
Next: उत्तराखंड की झांकी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन मोहा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.