Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • नीट यूजी परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव, घटाया गया टाइम, हटाए गए ऑप्शनल प्रश्न
  • राष्ट्रीय

नीट यूजी परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव, घटाया गया टाइम, हटाए गए ऑप्शनल प्रश्न

RNS INDIA NEWS 26/01/2025
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। एनटीए ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी के परीक्षा पैटर्न को लेकर बड़ी अपडेट दी है। एनटीए ने घोषणा की है कि अब नीट यूजी परीक्षा के प्रश्न पत्र का पैटर्न और समयावधि कोविड महामारी से पहले वाले हो जाएंगे। अब कोई सेक्शन बी नहीं होगा।
कोविड-19 महामारी के दौरान नीट यूजी पेपर में जो ऑप्शन प्रश्न जोड़े गए थे, उन्हें अब हटा दिया गया है। अब नीट परीक्षा में कुल 180 प्रश्न (फिजिक्स और केमिस्ट्री में 45-45 प्रश्न और बायोलॉजी में 90 प्रश्न) अनिवार्य होंगे। इसके अलावा परीक्षा की समय सीमा भी घटाकर 3 घंटे कर दी गई है। पहले 3 घंटा 20 मिनट का टाइम था। इस संबंध में एनटीए की ओर से जारी नोटिस में कहा गया, सभी नीट यूजी 2025 उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि क्वेश्चन पेपर का पैटर्न और परीक्षा की अवधि कोविड से पहले वाले पैटर्न पर वापस आ जाएगी। अब कोई सेक्शन बी नहीं होगा। कुल 180 अनिवार्य प्रश्न होंगे (फिजिक्स और केमिस्ट्री में 45-45 प्रश्न और बायोलॉजी में 90 प्रश्न) जिन्हें 180 मिनट में हल करना होगा। कोविड के कारण शुरू किए गए किसी भी ऑप्शनल प्रश्न और एक्स्ट्रा टाइम को हटा दिया जाएगा।’
विद्यार्थियों को अभी तक 200 में से 180 प्रश्न हल करने होते थे, लेकिन अब 200 की बजाय 180 प्रश्न ही आएंगे। सभी 180 प्रश्न अनिवार्य होंगे। ऑप्शनल प्रश्न की सुविधा नहीं मिलेगी। ऑप्शनल प्रश्नों की शुरुआत कोविड के दौरान की गई थी जिसे अब हटाने का फैसला लिया गया है।
– 180 प्रश्नों के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। पहले 3 घंटे 20 मिनट का समय दिया जाता था। पेपर पहले की तरह 720 अंकों का ही होगा।
नीट से एमबीबीएस, बीएएमस, बीयूएमस, बीएसएमएस और बीएचएमस, बैचलर ऑफ डेंटल स्टडीज (बीडीएस) और बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबैंड्री (बीवीएससी एंड एएच) कोर्सेज में दाखिले होंगे। एनटीए ने यह भी कहा है कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी ) 2025 के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी जरूरी नहीं है। नीट यूजी रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवार अन्य डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। गौरतलब है कि एनटीए ने 14 जनवरी, 2025 को जारी पिछले नोटिस में उम्मीदवारों को अपनी आधार डिटेल्स अपडेट करने और अपने अपार आईडी को जोडऩे के लिए प्रोत्साहित किया गया था। कहा गया था कि अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन से पहले अपने आधार या अपार आईडी में यदि कोई त्रुटि (मोबाइल नंबर) आदि है तो उसे अपडेट कराना अनिवार्य है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली में पांच लाख तक का इलाज फ्री, अमित शाह ने बीजेपी का संकल्प पत्र किया जारी, किए ये बड़े वादे
Next: किशोरी से दुष्कर्म में युवक को 20 साल का कारावास

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.