Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जनपद में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
  • अल्मोड़ा

जनपद में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

RNS INDIA NEWS 26/01/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। भारत का 76वां गणतंत्र दिवस जनपद भर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रातः प्रभात फेरी का आयोजन नंदा देवी प्रांगण से मुख्य बाजार होते हुए चौघानपाटा तक किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने झंडा फहराकर राष्ट्रगान गाया और स्टाफ को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि संविधान हमें स्वतंत्रता और समानता का अधिकार प्रदान करता है, और हम सभी को अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया। पुलिस लाइन अल्मोड़ा में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने झंडारोहण कर सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है और विश्व में अपनी अलग पहचान बना रहा है। कार्यक्रम में पुलिस परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, और विभिन्न विभागों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इसमें जनपद न्यायाधीश श्रीकांत पांडेय, मेयर अजय वर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा समेत अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव रतूड़ी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Next: पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया 76वां गणतंत्र दिवस

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.