Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया 76वां गणतंत्र दिवस
  • अल्मोड़ा

पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया 76वां गणतंत्र दिवस

RNS INDIA NEWS 26/01/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा ने पुलिस लाइन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित पुलिस बल को गणतंत्र दिवस की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एसएसपी ने विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल पुलिस पदक, और सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्राप्त अधिकारियों व कर्मचारियों के नामों की घोषणा की। एसएसपी अल्मोड़ा ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और उन्हें मिष्ठान वितरित किया। उन्होंने अपने कार्यों को कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से निभाने और राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक (संचार) राजीव कुमार टम्टा, पुलिस उपाधीक्षक नारायण सिंह, प्रतिसार निरीक्षक विजय विक्रम समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह और पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद ने अपने-अपने कार्यालयों में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया। थानाध्यक्षों और फायर स्टेशन प्रभारियों ने भी अपने-अपने थाना, चौकी और फायर स्टेशनों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर गणतंत्र दिवस की शपथ दिलाई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनपद में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
Next: दिल्ली में पांच लाख तक का इलाज फ्री, अमित शाह ने बीजेपी का संकल्प पत्र किया जारी, किए ये बड़े वादे

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.