Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय को किसानों के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा
  • उत्तराखंड

प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय को किसानों के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा

RNS INDIA NEWS 11/01/2021
rns featured image new

दिनेशपुर। प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय को किसानों के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा। नागरिक अभिनन्दन समारोह में शामिल होने जा रहे मंत्री को किसानों ने काले झंडे दिखाये। इस दौरान बैरिकेडिंग भी तोड़ दी गयी, पुलिसकर्मियों ने किसी तरह स्थिति को काबू किया। विरोध के चलते मंत्री को रास्ता बदलना पड़ा। बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना में उत्कृष्ट कार्य करने पर दिनेशपुर नगर पंचायत को देशभर में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। बीते दिनों पीएम मोदी ने खुद नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार को इस उपलब्धि पर बधाई दी थी।
इसी उपलक्ष्य में रविवार को नगर के स्व. चित्तरंजन राहा राजकीय इंटर कॉलेज में नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय को पहुंचना था। इसके लिये मंत्री अपने गूलरभोज आवास से निकले, लेकिन रास्ते में क्षेत्र के तमाम किसान सडक़ पर निकल आये और मंत्री के कार्यक्रम का जोरदार विरोध किया। किसान हाथों में काले झंडे लेकर जोरदार नारेबाजी के साथ कार्यक्रम स्थल को कूच करने लगे।
उन्होंने पुलिस की बैरिकेडिंग को भी तोड़ दिया। रोकने की कोशिश पर पुलिसकर्मियों से किसानों की तीखी झड़पें भी हुईं। पुलिस बल को किसानों को काबू करने में पसीने छूट गए। हालांकि, कार्यक्रम स्थल से कुछ दूर किसानों को रोक लिया गया । इस बीच किसान लगातार नारेबाजी करते रहे। किसानों के विरोध के चलते शिक्षा मंत्री पांडेय के काफिले को रास्ता बदलकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना पड़ा। हालात दोबारा न बिगड़ें, इसके लिये कार्यक्रम स्थल पर भारी फोर्स तैनात रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दोस्तों के साथ घूमने आए युवक की सदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Next: उत्कृृष्ट कार्य करने वाले 61 लोगों को राष्ट्रीय हर्षल सम्मान से किया गया सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.