Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • देश में 16 जनवरी से शुरू होगा कोरोना वैक्सीनेशन
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

देश में 16 जनवरी से शुरू होगा कोरोना वैक्सीनेशन

RNS INDIA NEWS 09/01/2021
rns featured image new

पीएम मोदी की उच्च स्तरीय बैठक के बाद हुआ ऐलान

नई दिल्ली(आरएनएस)। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जीतने की रणनीति के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान टीकाकरण अभियान की समीक्षा के बाद कई महत्वपूर्ण फैसले लिये गये। केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि वैक्सीनेशन के दौरान हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्राथमिकता के साथ भारत में 16 जनवरी से कोरोना वायरस के लिए टीकाकरण शुरू हो जाएगा।
भारत सरकार ने कहा है कि वैक्सीनेशन के दौरान हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्राथमिकता दी जाएगी। देश में लगभग 3 करोड़ हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स के होने के अनुमान लगाया गया है। इसके बाद 50 साल से ऊपर के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। भारत सरकार ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीकाकरण अभियान की समीक्षा की है। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की ओर से भारत में दो वैक्सीनों के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है। इन दो वैक्सीनों में एक सीरम इंस्टिट्यूट की कोवीशिल्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन शामिल है। पीएम मोदी ने आज कोविड-19 टीकाकरण के लिए राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की तैयारियों के साथ-साथ देश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए हाई लेवल बैठक की। बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रधान सचिव, प्रधान सचिव, स्वास्थ्य सचिव, और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। मंत्रालय ने कहा कि देश भर में निर्बाध और सुचारू रूप से टीकाकरण की सभी तैयारियों की तत्परता को सुनिश्चित करने के लिए तीसरे व्यापक देशव्यापी पूर्वाभ्यास का आयोजन किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीच सड़क रेत दिया 10 वर्षीय चचेरे भाई का गला
Next: राशिफल 10 जनवरी 2021

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.