Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: मतदान की तैयारियां पूरी, पोलिंग पार्टियां हुई रवाना
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: मतदान की तैयारियां पूरी, पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

RNS INDIA NEWS 22/01/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव के मतदान की तैयारियां पूरी हो गई हैं। अल्मोड़ा जिले के पांच नगर निकायों में कल 37893 मतदाता शहर की सरकार चुनने के लिए वोट डालेंगे। सभी बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। नगर निकाय चुनाव को संपन्न कराने के लिए अल्मोड़ा से बुधवार को 59 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। जीआईसी अल्मोड़ा परिसर से पोलिंग पार्टियों को तहसील कार्यालय रानीखेत, द्वाराहाट, चौखुटिया और भिकियासैंण से रवाना किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार पांडेय, एसएसपी देवेंद्र पींचा और उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीएस मर्तोलिया की देखरेख में पोलिंग पार्टियों को मतपेटी और मतदान सामग्री के साथ उनके मतदेय स्थलों को रवाना किया गया। जिले के एक नगर निगम अल्मोड़ा एक नगरपालिका चिलियानौला और तीन नगर पंचायत द्वाराहाट, भिकियासैंण व चौखुटिया में 59 बूथ बनाए गए हैं। सभी बूथों पर गुरुवार को मतदान होगा। जिले के सभी निकायों में 37893 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 19165 पुरुष, 18722 महिला जबकि छह अन्य वर्गीय मतदाता पंजीकृत हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मतदान सामग्री स्थल पर पहुंचकर जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और पीठासीन अधिकारियों को बेहतर तालमेल के साथ निर्वाचन दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला का शव मिलने से हड़कंप
Next: वाहन चालक को घायल कर रकम लूटने का प्रयास, केस दर्ज

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 07.29.27
  • अल्मोड़ा

चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.