Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को वन्यजीवों की सुरक्षा की चिंता
  • देहरादून

राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को वन्यजीवों की सुरक्षा की चिंता

RNS INDIA NEWS 09/01/2021
rns featured image new

देहरादून। ज्वालापुर में ट्रायल ट्रेन की चपेट में आकर चार युवकों की मौत होने के बाद राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को वन्यजीवों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। पार्क के निदेशक डीके सिंह ने इस क्षेत्र में ट्रेन की रफ्तार 100 या 120 किलोमीटर प्रतिघंटा होने पर वन्यजीवों के चपेट में आने की आशंका जताई है। उन्होंने मुरादाबाद मंडल के रेल प्रबंधक को पत्र भेजकर पार्क क्षेत्र में ट्रेनों की रफ्तार पूर्व की 35 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा नियत किए जाने की की बात कही है।
हरिद्वार-देहरादून रेल मार्ग के बीच दोहरीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। रेलवे ने दो रोज पहले नए रेलवे ट्रेक पर ट्रायल भी लिया है। स्पीड ट्रायल के दौरान ही ज्वालापुर क्षेत्र में रेलवे फाटक से चंद कदम की दूरी पर ट्रेन की चपेट में आने से चार युवकों की मौत हो गई थी।
इस घटना के बाद से राजाजी टाइगर रिजर्व के अफसरों के भी कान खड़े हो गए हैं। हरिद्वार रायवाला के बीच के रेलवे ट्रेक पर वन्यजीवों की सक्रियता लगातार बनी रहती है। पूर्व में यहां हाथियों के ट्रेन की चपेट में आने की घटनाएं हो चुकी है। राज्य गठन के बाद से यहां अब तक 19 हाथी जान गंवा चुके हैं।
रेलवे ने हरिद्वार क्षेत्र में हाल में रेलगाडिय़ों की गति सीमा बढ़ाने का एलान किया है, हालांकि, रेलवे अधिकारी राजाजी पार्क क्षेत्र में गति पूर्ववत रखने की बात कह रहे हैं। लेकिन वन विभाग के अधिकारी सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर मंथन कर रहे हैं। मंडल रेल प्रबंधक को भेजे पत्र में पार्क के निदेशक डीके सिंह ने नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश एवं राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड की बैठक में तय हुई शर्तों का हवाला देकर पार्क क्षेत्र में ट्रेनों की रफ्तार 35 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा ही रखने की पैरवी की है। पत्र में यह भी उल्लेख है कि कोरोना काल में ट्रेनों का आवागमन बंद होने के चलते वन्य जीवों की यहां सक्रियता ज्यादा हुई है। इनदिनों कोहरा भी छा रहा है। ऐसे में रेलवे ट्रैक पर दुर्घटनाओं की आशंका ज्यादा है। लिहाजा, ट्रेनों की रफ्तार पूर्व की भांति ही रखी जाए। पत्र में निदेशक ने दो टूक लिखा है कि ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाए जाने पर वन्य जीवों के साथ दुर्घटना होती है तो उसका जिम्मेदार रेलवे होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कनिष्ठ अभियंता व प्रवर्तन और आबकारी सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा आज
Next: कोविड के चलते इस बार बोर्ड की परीक्षाएं देरी से

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.