Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बागी कांग्रेस में आना चाहते हैं तो पार्टी विचार कर सकती है: यादव
  • देहरादून

बागी कांग्रेस में आना चाहते हैं तो पार्टी विचार कर सकती है: यादव

RNS INDIA NEWS 09/01/2021
rns featured image new

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी से बाहर गया कोई भी नेता वापस पार्टी में आना चाहता है तो पार्टी उस पर विचार करेगी। बागी भी यदि दागी नहीं होगा तो उस पर भी विचार संभव है। यह बात प्रदेश प्रभारी ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कही। नैनीताल रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रभारी यादव ने आगामी चुनाव में मुख्य चेहरे को लेकर कहा कि पार्टी में पूर्व मुख्यमंत्री राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश और प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह तीनों कद्दावर नेता हैं।
संगठन के लिए तीनों चेहरे में मुख्य हैं। हरीश रावत राष्ट्रीय नेतृत्व में हैं लेकिन उनके बिना उत्तराखंड का चुनाव अधूरा है। मिशन 2022 नजदीक है, इसलिए पार्टी कोई कमी नहीं छोडऩा चाहती। कोई भी नेता वह भले ही किसी वजह से पार्टी छोडक़र जा चुका है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार के कोई आरोप न हों तो उसे पार्टी में लेने में कोई दिक्कत नहीं होगी। वह भले ही बागी ही क्यों न हो। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार में गरीब व असहाय को नहीं बल्कि चंद चहेतों को मदद मिल रही है।
इस सरकार ने विफलताओं का पहाड़ तैयार किया है। जिसे ध्वस्त कर कांग्रेस सरकार बनाएगी। प्रभारी ने बूथ रणनीति पर फोकस करते हुए कहा कि इसके दम पर कांग्रेस चुनाव जीतेगी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को लेकर भी उन्होंने कहा कि यह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वह अभी कोविद के कारण होम आईसोलेट हैं। अन्यथा वह भी कार्यक्रम में शामिल रहते।
भ्रष्टाचार की पोल खुद उनके ही मंत्री खोल रहे हैं: प्रीतम
हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य की इस सरकार ने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया। जीरो टोलेरेन्स वाली सरकार के सीएम और उसके सलाहकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। कुंभ के निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार की पोल विपक्ष नहीं बल्कि खुद उनके ही केंद्रीय मंत्री ही खोल रहे हैं। हमारे पास कई ऐसे मुद्दे हैं जिन्हें लेकर हम जनता किे पास जाएंगे। जनता 2022 में परिवर्तन का इंतजार कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य की शिक्षा व्यवस्था को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी में ठन गई
Next: आगामी विधानसभा चुनाव में अल्मोड़ा जन अधिकार मंच भी रखेगा दावेदारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.