Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जंगल में मिला लापता महिला का शव
  • टिहरी
  • देहरादून

जंगल में मिला लापता महिला का शव

RNS INDIA NEWS 09/01/2021
rns featured image new

मसूरी। विकासखंड थौलधार की नगुन पट्टी से दो दिन पहले लापता हुई महिला का शव कटखेत इलाके में मिला है। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने राजस्व पुलिस चैकी कटखेत में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
जानकारी के मुताबिक, कुछ महिलाएं जंगल में घास लेने गई थी, तब उनकी नजर महिला के शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त की। मृतक की पहचान पार्वती देवी (37) के रूप में हुई, जो बीते दो दिनों से लापता थी.राजस्व उपनिरीक्षक कटखेत रविंद्र ने बताया कि पार्वती के पति ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। राजस्व पुलिस और परिजनों ने पार्वती की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसी बीच गुरुवार शाम को पार्वती का शव मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए टिहरी भेज दिया गया है। वहीं, इस मामले की जांच टिहरी पुलिस कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आगामी विधानसभा चुनाव में अल्मोड़ा जन अधिकार मंच भी रखेगा दावेदारी
Next: उत्तराखंड में 287 नए कोरोना संक्रमितों के साथ अब तक का आंकड़ा पहुंचा 93398

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.