Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • भूमि पर कब्जे का विरोध करने पर मारपीट, छह पर मुकदमा
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि पर कब्जे का विरोध करने पर मारपीट, छह पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/01/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  अदालत से रोक के बावजूद जमीन को जोतने और पेड़ खुर्दबुर्द करने का विरोध करने पर हमलावरों ने एक किसान के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को दी तहरीर में भोगपुर गांव निवासी महेश कुमार पुत्र चंदर ने कहा है कि वह अनुसूचित जाति से है और उसकी 0.4730 हैक्टयर भूमि पर कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। इस पर अदालत से 21 नवंबर 2021 को स्टे मिला है। आरोप है कि 26 दिसंबर 2024 को सुबह करीब 09 बजे वह अपने जीजा हुकम चंद के साथ खेत पर गया था। वहां कुछ लोग उसकी लाही की फसल को ट्रैक्टर से जोत रहे थे। आरोपियों ने भूमि पर लगे सीमेंट के 20 पिलर, तारबाड तोड़ दिया था। साथ ही चार पेड़ आम, चार अमरूद, चार सेमल के पेड़ और छप्पर ट्रैक्टर से तहस-नहस कर दिया। विरोध करने पर सौरभ पुत्र उमेश चंद, करनैल पुत्र बंता सिंह, उमेश का मुंशी यादव, अजय पुत्र अनिल, अंकित निवासी प्रतापपुर, भगत सिंह निवासी भीमनगर ने गाली-गलौज कर मारपीट की। उसे जान से मारने की धमकी दी। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने उसे बचाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने कसी कमर
Next: व्यापार मंडल का बाहर से आए व्यापारियों पर फूटा गुस्सा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.