Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • एसडीआरएफ के आपदा प्रबंधन कार्य होंगे अब और अधिक कुशल व प्रभावी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसडीआरएफ के आपदा प्रबंधन कार्य होंगे अब और अधिक कुशल व प्रभावी

RNS INDIA NEWS 10/01/2025
rns featured image new

ओएनजीसी ने सीएसआर के माध्यम से एसडीआरएफ को महत्वपूर्ण रेस्क्यू उपकरण सौंपे

देहरादून(आरएनएस)।   प्राकृतिक आपदा और अन्य घटनाओं में संकट मोचन बनकर कार्य करने वाली एसडीआरएफ के अब आपदा प्रबंधन कार्य और अधिक कुशल व प्रभावी होंगे। ओएनजीसी ने सीएसआर के माध्यम से एसडीआरएफ को महत्वपूर्ण रेस्क्यू उपकरण सौंपे हैं। एसडीआरएफ वाहिनी, जॉलीग्रांट में शुक्रवार 10 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में ओएनजीसी के सीएसआर के तहत 2 रेस्क्यू राफ्ट, 24 लाइफ जैकेट, 24 हेलमेट, 24 स्टैंडर्ड पैडल्स एवं अन्य रेस्क्यू उपकरण प्रदान किए गए।  इस अवसर पर सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी ने कहा ओएनजीसी का यह योगदान आपदा प्रबंधन कार्यों को और अधिक कुशल व प्रभावी बनाएगा। ये उपकरण बचाव कार्यों में बड़ी भूमिका निभाएंगे और राज्य के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करेंगे।
ओएनजीसी की कार्यकारी निदेशक आरएस नारायणी ने कहा कि ओएनजीसी अपने सीएसआर प्रयासों के तहत समाज की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। यह सहयोग एसडीआरएफ की सेवाओं को और सशक्त करेगा।
एसडीआरएफ निरीक्षक प्रमोद सिंह रावत ने वर्तमान में एसडीआरएफ द्वारा किए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशनों की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में ओएनजीसी के चन्दन सुशील साजन (महाप्रबंधक/इंचार्ज सीएसआर), कमल सिंह रावत (प्रोजेक्ट डायरेक्टर), अवनीश यादव (मुख्य प्रबंधन सीएसआर), डीडी सिंह (प्रबंधक सीएसआर), के अरुण कुमार सिंह, एल मोहन लखेड़ा, उपसेनानायक एसडीआरएफ स्वप्न किशोर सिंह, सहायक सेनानायक शांतनु पराशर, क्वार्टर मास्टर राजीव रावत, निरीक्षक जगदंबा बिजल्वाण, निरीक्षक कविंद्र सजवाण, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय रयाल आदि मौजूद रहे।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधायक मयूख महर के खिलाफ कांग्रेस ने की कार्रवाई की तैयारी
Next: पुलिस ने जंगल में पकड़ी शराब बनाने की भट्टियां, लाहन की नष्ट

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.