Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हरिद्वार नगर निगम में बनने जा रही ट्रिपल इंजन की सरकार: त्रिवेंद्र सिंह
  • हरिद्वार

हरिद्वार नगर निगम में बनने जा रही ट्रिपल इंजन की सरकार: त्रिवेंद्र सिंह

RNS INDIA NEWS 05/01/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  पूर्व सीएम और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दावा करते हुए कहा कि हरिद्वार नगर निगम में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है। कहा कि पिछले सालों में जिस प्रकार भाजपा की डबल इंजन सरकार ने विकास कार्य किए हैं और आम जनमानस को लाभ पहुंचाने का कार्य किया है यह आप सबके सामने है। यह डबल इंजन की सरकार आपके आशीर्वाद से अगर ट्रिपल इंजन की हो गई तो हरिद्वार का विकास अभूतपूर्व होगा। यह बातें उन्होंने भाजपा के मुख्य चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कही। रविवार को भाजपा मेयर प्रत्याशी किरण जैसल के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन विधिवत पूजन हवन कर किया गया। इसके बाद जनसभा को हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की लहर है। कांग्रेस के नेता लगातार भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी भाजपा प्रत्याशियों को इतने भारी बहुमत से जिताएं कि पिछले नगर निगम चुनाव के सभी परिणाम ध्वस्त हो जाएं। स्थानीय विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि किरण जैसल की विजय के पश्चात हरिद्वार भी कांग्रेस मुक्त होगा। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि जिस प्रकार पूर्व में भी जनता ने विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में अपना पूर्ण बहुमत देकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में माहौल बनाया है ठीक उसी प्रकार नगर निकाय चुनाव में भी हरिद्वार की जनता सरकार के विकास कार्यों पर मोहर लगाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने का काम करेगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, मेयर प्रत्याशी किरण जैसल, राजकुमार अरोड़ा, विमल कुमार, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, पुरुषोत्तम शर्मा, सचिन भारद्वाज, विकास तिवारी, विपिन शर्मा, अनु कक्कड़, आशुतोष शर्मा, आशु चौधरी, सुभाष चंद्र, संजय सहगल, हीरा सिंह बिष्ट, धीरेंद्र गुप्ता, तरुण नैय्यर, लव शर्मा, अनिल कुमार, विक्रम भुल्लर, दीपक मिश्रा, नितिन चौहान, दीपांशु विद्यार्थी, उज्ज्वल पंडित, देवेंद्र प्रधान, डॉ. हिमांशु पंडित, कैलाश केसवानी, सत्य नारायण शर्मा, डॉक्टर सिद्धार्थ चक्रपाणि आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तरायणी मेले के पोस्टर का विमोचन
Next: कार सवार युवक पर फायरिंग करने में दो गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.