Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • ऑनलाइन दुल्हन की तलाश में लग गई 4 लाख की चपत
  • नैनीताल

ऑनलाइन दुल्हन की तलाश में लग गई 4 लाख की चपत

RNS INDIA NEWS 05/01/2025
rns featured image new
हल्द्वानी(आरएनएस)।  एक युवक को जीवन साथी वेबसाइट पर दुल्हन तलाशना महंगा पड़ गया। साइबर अपराधियों ने लिंक भेजकर युवक से खाते की व्यक्तिगत जानकारियां मांग ली। जिस कारण युवक से चार लाख की ठगी हो गई। हालांकि पुलिस ने कुछ रकम होल्ड भी कराई है, लेकिन अभी तक पीड़ित को यह रकम नहीं मिल सकी। गौजाजाली उत्तर बरेली रोड निवासी पीड़ित ने बताया कि इस वर्ष की शुरुआत में उसने अपने मोबाइल पर जीवन साथी डॉट कॉम का एक महीने का सब्सक्रिप्शन लिया था। वह अपनी शादी के लिए लड़की की तलाश कर रहा था। एक माह बाद सब्सक्रिप्शन खत्म हो गया। उसे दोबारा सब्सक्रिप्शन लेना भी नहीं था, लेकिन फिर भी उसके खाते से पैसे कट गए। पीड़ित ने बताया कि उसने फौरन अपने मोबाइल से एप्लीकेशन डिलीट कर दी और गूगल से जीवन साथी डॉट कॉम का कस्टमर केयर नंबर निकाला। गूगल से जो नंबर उसे मिला, उस पर पीड़ित ने फोन किया। फोन पर उसे पैसे वापसी का भरोसा देते हुए व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा और उस पर अपना विवरण भरने को कहा। नाम-पते के साथ पीड़ित ने लिंक में बैंक का विवरण भर दिया। विवरण भरते ही उसके खाते से दो बार में साढ़े 4 लाख रुपये कट गए। एसओ वनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि मामले में अज्ञात पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्टेच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में घुसा तेंदुआ, एक काले हिरन को मारा, सात खौफ से मरे
Next: स्कूटी सवार किशोर की दीवार से टकराकर मौत, एक घायल

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.