Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग नपा में अध्यक्ष पद के चार प्रत्याशियों में होगा रोचक मुकाबला
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग नपा में अध्यक्ष पद के चार प्रत्याशियों में होगा रोचक मुकाबला

RNS INDIA NEWS 02/01/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस) । रुद्रप्रयाग नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में चारों प्रत्याशी मैदान में डटे हैं। नाम वापसी के दिन किसी भी प्रत्याशी द्वारा नाम वापस न लेने से अब चारों प्रत्याशियों में मुकाबला रोचक होगा। निर्दलीय प्रत्याशियों के मैदान में रहने से भाजपा-कांग्रेस के लिए जीत फतह करना बड़ी चुनौती होगा। सात वार्ड वाली रुद्रप्रयाग नगर पालिका में करीब 7800 वोटर हैं। ऐसे में करीब साढ़े 3 हजार वोट पर पकड़ रखने वाला प्रत्याशी चुनाव में जीत हासिल कर सकता है। भाजपा से चन्द्रमोहन सेमवाल और कांग्रेस से दीपक भंडारी को पार्टी के पार्टी कैडर वोट का फायदा मिलेगा। वहीं कांग्रेस से बागी निर्दलीय प्रत्याशी संतोष रावत और निर्दलीय प्रत्याशी अशोक चौधरी जनाधार के बल पर मैदान में हैं। ऐसे में भाजपा-कांग्रेस के सामने दोनों निर्दलीय प्रत्याशी मुसीबत का सबब बने हैं। हालांकि भाजपा और कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की जीत को लेकर आश्वस्त हैं, और दोनों ही राष्ट्रीय दलों का कहना है कि मतदान का समय आते ही मुख्य मुकाबला भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी के बीच ही होना है। इधर, निर्दलीय प्रत्याशी संतोष रावत और अशोक चौधरी लगातार जन सम्पर्क कर अपने लिए एक-एक वोट जुटा रहे हैं। रुद्रप्रयाग नपा के रिर्टनिंग आफिसर आशीष घिल्डियाल ने बताया कि रुद्रप्रयाग नपा अध्यक्ष के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है। चारों मैदान में हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस ने गौकशी के चार आरोपियों पर लगाई गैंगस्टर
Next: औली में प्लास्टिक के कूड़े की सफाई में जुटी पर्यावरण मित्रों की टीम

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.