Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • साइबर क्राइम: सावधान! पार्टी बुकिंग से लेकर बेहतर इलाज के ऑफर कर देंगे खाते खाली
  • देहरादून

साइबर क्राइम: सावधान! पार्टी बुकिंग से लेकर बेहतर इलाज के ऑफर कर देंगे खाते खाली

RNS INDIA NEWS 27/12/2024
hacker

देहरादून। साइबर क्राइम करने वालों ने नए तरीकों से लोगों को ठगना शुरू कर दिया है। नए साल पर लोग नए पैंतरे अपना रहे हैं। अब अपराधी पार्टी बुकिंग से लेकर बेहतर इलाज के ऑफर देकर लोगों को ठग रहे हैं। कई बार लोगों को पता भी नहीं होता कि उनके साथ ठगी हो रही है। आम जनता फोन पर आए मैसेज को न्यू ईयर की शुभकामना समझ कर खोल लेती है और लिंक पर क्लिक करते ही उनके खाते खाली हो जाते हैं।
साइबर अपराधियों ने डार्क वेब से डाटा निकालकर लोगों को निजी तौर पर भी ठगना शुरू कर दिया है। एक नया तरीका अपनाया जा रहा है जिसमें किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को बेहतर इलाज का ऑफर देकर उनसे ठगी की जा रही है। ऐसे में लोग अच्छे इलाज की उम्मीद से रकम अदा कर रहे हैं और अंत तक इस बात से अनजान हैं कि उनके साथ ठगी हो गई है।

मोबाइल हैक करके ठगी
ठग लोगों के फोन पर अनजान नंबरों से लिंक भेज रहे हैं। ये लिंक कभी शादी के कार्ड तो कभी ऑनलाइन शॉपिंग के कूपन की जानकारी देते हैं। अब इनमें न्यू ईयर की शुभकामनाएं और अन्य कई ऑफर शामिल हो गए हैं। हालांकि ये लिंक नकली हैं और इनपर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो जाता है जिससे साइबर ठग आसानी से खातों से पैसे निकाल रहे हैं।

अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर
साइबर ठग किसी भी एक शक्स को ठगते वक्त सारी रकम एक खाते में ट्रांसफर नहीं करते हैं। किसी को डिजिटल अरेस्ट करके रकम ट्रांसफर करवाई जा रही हो या खुद फोन हैक करके ठग खाते से रकम निकालें। दोनों ही मामलों में रकम पीड़ित के खाते से ठगों के अलग-अलग खातों में थोड़ी-थोड़ी करके भेजी जाती है।

बचाव के तरीके
– फोन पर आए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। किसी भी तरह का ऑफर हो या अनजान नंबर ये मिली नौकरी का ऑफर हो, यहां तक की अनजान से आए शुभकामनाओं के संदेश पर भी क्लिक न करें।
– किसी को भी ओटीपी न बताएं। कई बार साइबर ठग फोन करके गलत जानकारी देते हैं और ओटीपी की मांग करते हैं। ऐसे में किसी भी तरह का ओटीपी न बताएं।

डिजिटल अरेस्ट से बचें: आजकल साइबर ठग गलत केस में फंसाने का झांसा देकर लोगों को डरा रहे हैं और केस से बचने के लिए रकम भरने के लिए कहते हैं। ऐसे में सावधानी बरतें और कोई गलत कोरियर या केस से जुड़ा फोन आने पर कॉल काटकर अपने घर वालों, दोस्तों और पुलिस से इसकी जानकारी लें।

वीडियो कॉल से बचें: किसी भी अनजान वीडियो कॉल को भी न उठाएं। सेक्सटॉर्शन में फंसाने वाले साइबर ठग एक सेकेंड की वीडियो कॉल से भी आपके चेहरे की फोटो लेकर एआई की मदद से उसे अश्लील वीडियो में जोड़कर ब्लैकमेल कर सकते हैं।
ऐसे करें शिकायत
अगर साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं तो तुरंत 1930 पर कॉल करके जानकारी दें। अपनी ठगी हुई रकम को फ्रीज करवाने की कोशिश करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा ने नगर पंचायत और नगर पालिका के दावेदारों की सूची की जारी
Next: हैंडबैग को लेकर सख्त हो गए नियम, फ्लाइट में यात्रा करने से पहले ध्यान रखें ये बातें

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.