Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में एनएसएस के स्वयंसेवियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर मोहा मन
  • पौड़ी

पौड़ी में एनएसएस के स्वयंसेवियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर मोहा मन

RNS INDIA NEWS 24/12/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।   नगर क्षेत्र के जीजीआईसी का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर शुरू हो गया है। इस मौके पर स्वयंसेवियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। विद्यालय प्रांगण में आयोजित शिविर का उद्घाटन आह्वान संस्था की अध्यक्ष प्रियंका थपलियाल ने किया। उन्होंने पृथक राज्य के प्रणेता स्व. इंद्रमणि बडोनी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें स्मरण किया। प्रधानाचार्य सावित्री नेगी ने एनएसएस की स्थापना व उद्देश्यों से छात्राओं के रूबरू किया। साथ ही सात दिवसीय एनएसएस शिविर के बारे में जानकारियां दी। इस मौके पर छात्राओं ने गढ़वाली व कुमाउंनी लोकगीतों की प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी संगीता वाल्मीकि, कांति किमोठी, किरन देवी, सुषमा नौटियाल आदि शामिल रहे। वहीं, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 100वें जन्मदिवस के अवसर पर सुशासन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विवेक रावत ने सुशासन दिवस की शपथ दिलाई। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. विकाश प्रताप सिंह ने अटल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान सन्दर्भ में सुशासन में उनके विचारो के बारे में बताया। इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. छाया सिंह, डॉ. बिपेंद्र सिंह रावत, डॉ. नीरज असवाल, डॉ. विनोद कुमार, अनिल पोखरियाल, बलबीर सिंह, अनिल ध्यानी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हेमपुर डिपो के जंगल से काटे गए सागौन के गिल्टों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Next: स्कूल की मान्यता के लिए रिश्वत मांगने में अल्मोड़ा के पूर्व सीईओ को तीन साल की सजा

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
  • राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग
  • कांवड़ मेले की तैयारियां तय समय में पूरी करें, पड़ोसी राज्यों से बढ़ाएं समन्वय: सतपाल महाराज
  • चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.