Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • महिला की मौत के बाद भी थिएटर से बाहर नहीं गए थे अल्लू अर्जुन, पुलिस ने जबरन निकाला: रेवंत रेड्डी
  • राष्ट्रीय

महिला की मौत के बाद भी थिएटर से बाहर नहीं गए थे अल्लू अर्जुन, पुलिस ने जबरन निकाला: रेवंत रेड्डी

RNS INDIA NEWS 21/12/2024
rns featured image new

हैदराबाद।  तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शनिवार को आरोप लगाया कि पुलिस की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद अल्लू अर्जुन चार दिसंबर को ‘पुष्पा-2’ की स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर गए थे। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भगदड़ में एक महिला की मौत के बाद भी अभिनेता सिनेमा हॉल से बाहर नहीं गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें जबरन बाहर निकाला।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी द्वारा विधानसभा में इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद रेड्डी ने प्रसारित वीडियो का हवाला देते हुए अल्लू अर्जुन पर रोड शो निकालने और भारी भीड़ के बावजूद भीड़ को देखकर हाथ हिलाने का आरोप लगाया।
रेड्डी ने कहा कि थिएटर प्रबंधन ने दो दिसंबर को पुलिस को एक पत्र लिखा था, जिसमें चार दिसंबर को अल्लू अर्जुन और अन्य लोगों के आने के दौरान सुरक्षा की मांग की गई थी। हालांकि, पुलिस ने भीड़ प्रबंधन में कठिनाइयों का हवाला देते हुए आवेदन को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा कि थिएटर में प्रवेश करने और बाहर निकलने से पहले अभिनेता ने अपनी कार की सनरूफ से बाहर निकलकर भीड़ को देखकर हाथ हिलाया, जिससे हजारों प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए धक्का-मुक्की करने लगे। उन्होंने फिल्मी हस्तियों की इस बात के लिए आलोचना की कि वे अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद उनसे मिलने के लिए उनके घर की ओर कूच कर गए लेकिन घटना में घायल होने के बावजूद अस्पताल में इलाज करा रहे लड़के से मिलने के लिए उन्होंने सहानुभूति तक नहीं दिखाई। उन्होंने कहा, ”मैं फिल्मी हस्तियों से अपील करता हूं कि उन्हें अमानवीय व्यवहार नहीं करना चाहिए।” रेड्डी ने यह भी कहा कि भगदड़ में मौत जैसी अप्रिय घटनाएं होने पर कोई विशेषाधिकार नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार आम लोगों को परेशान करने वालों को नहीं बख्शेगी। हैदराबाद के संध्या थिएटर में चार दिसंबर को भगदड़ जैसी स्थिति के दौरान 35 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और उसके आठ वर्षीय बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो दिवसीय जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता का समापन
Next: उत्तराखंड की ब्रह्म कमल टोपी रायपुर छत्तीसगढ़ में छाई

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.