Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • साइबर ठग को गुजरात से ढूंढ लाई पुलिस
  • देहरादून

साइबर ठग को गुजरात से ढूंढ लाई पुलिस

RNS INDIA NEWS 18/12/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  शेयर मार्केट में अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले एक शातिर को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया है। टिहरी पुलिस की साइबर सेल ने अज्ञात साइबर ठग की पहचान के प्रयास करते हुए कामयाबी हासिल की, जिसके बाद आरोपी को गुजरात से पकड़ा गया है। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक रविंद्र सिंह निवासी चौदहबीघा, मुनिकीरेती ने दो महीने पहले शेयर मार्केट में रकम लगाकर मुनाफा कमाने के दौरान धोखाधड़ी की शिकायत दी थी। अज्ञात के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज कर पहचान के प्रयास में जुटी थी। साइबर सेल की मदद से अज्ञात की शिनाख्त संजय सवालिया निवासी भावनगर, गुजरात के रूप में हुई। दबिश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी संजय को बामुश्किल गुजरात से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर कब्जे से आधार, पैन कार्ड, कई कंपनियों को मोबाइल सिम व अन्य दस्तावेज मिले। जांच-पड़ताल में पता चला कि इसी तरह से लोगों को झांसा देकर ठगने वाले आरोपी के कई साथी हैं। एएसपी जेआर जोशी ने बताया कि पीड़ित रविंद्र से शेयर मार्केट के फेर में करीब 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई थी। साइबर सेल की जांच में पुलिस को एक बैंक खाता मिला, जोकि गुजरात स्थित भावनगर की बैंक शाखा में रजिस्टर्ड था। बताया कि साइबर ठगी की इस जालसाजी में सिर्फ संजय ही नहीं, बल्कि उसके अन्य साथी भी शामिल हैं। उनकी धरपकड़ को पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परीक्षा केंद्र के बाहर से मोबाइल चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
Next: जम्मू-कश्मीर : कठुआ के एक घर में लगी आग, दो बच्चों समेत छह की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.