Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर उत्तराखंड में प्रेक्टिस करने पहुंचे हरियाणा के डाक्टर पर केस, अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज का है मामला
  • अल्मोड़ा
  • देहरादून

फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर उत्तराखंड में प्रेक्टिस करने पहुंचे हरियाणा के डाक्टर पर केस, अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज का है मामला

RNS INDIA NEWS 18/12/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। रूस से एमबीबीएस बताकर राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) से विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (एएफजीई) पास होने का फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर एक युवक उत्तराखंड में मेडिकल इंटर्नशिप के लिए पहुंच गया। उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल से इंटर्नशिप के लिए अल्मोडा स्थित सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान में भेज दिया। वहां जांच के दौरान आरोपी का फर्जीवाड़ा पकड़ लिया गया। मामले में रायपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रायपुर थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी ने बताया कि डा. राहुल पुत्र श्याम सिंह निवासी डी-74, वार्ड नंबर एक, मेडिकल डिस्पेंसरी के पास फिरोजपुर, पलवल, हरियाणा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। केस सोबन सिंह जीना मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के प्राचार्य की ओर से दर्ज किया गया है। आरोपी डॉ. राहुल ने रूस के मैरी स्टेट यूनिवर्सिटी से चिकित्सा शिक्षा पूर्ण करने का दावा किया था। एनबीई की ओर से आयोजित विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण होने के प्रमाण प्रस्तुत किए थे। जिस आधार पर राज्य मेडिकल काउंसिल ने इंटर्नशिप के लिए अल्मोड़ा भेज गया। वहां जांच में पाया गया कि उनकी तरफ से एएफजीई पास करने का जो रोल नंबर दिया गया वह वास्तव में डा. राजेश गुप्ता के नाम पर पंजीकृत है। इससे स्पष्ट हुआ कि डॉ. राहुल ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 19 अक्टूबर 2024 को संस्थान में इंटर्नशिप के लिए प्रवेश लिया। संस्थान के डॉ. एस दास गुप्ता ने मामले में 27 नवंबर 2024 को कोतवाली, अल्मोड़ा में मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी डाक्टर ने अपने फर्जी दस्तावेज देहरादून स्थित राज्य मेडिकल काउंसिल में जमा किए। इसलिए केस को यहां ट्रांसफर किया गया। मामले में रायपुर थाना पुलिस ने आरोपी डाक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखण्ड में वैडिंग डेस्टिनेशन विकसित करने के लिए 04 सप्ताह में पॉलिसी बनाई जाय : मुख्यमंत्री
Next: तीन बच्चों की मां पर सवार हुआ आशिकी का भूत, भीड़ ने पकडक़र करा दी शादी; 5 साल से था प्रेम प्रसंग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.