Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पैराशूट प्रत्याशी की बात ना करें पीठ में छुरा घोंपने वाले
  • अल्मोड़ा

पैराशूट प्रत्याशी की बात ना करें पीठ में छुरा घोंपने वाले

RNS INDIA NEWS 18/12/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष अमरेश पवार ने प्रेस को बयान जारी कर नगर निगम चुनाव में आए आवेदनों को लेकर पैराशूट प्रत्याशी का नाम लेकर बात करने वालों को आड़े हाथ लिया। बयान में उन्होंने कहा कि पिछले कई चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए पीठ में छुरा घोंपने का काम करने वाले लोग कुछ दिन पहले कांग्रेस के आला नेताओं को पार्टी से अलग होने के लिए धमकी दे रहे थे। कहा कि आज ये लोग खुद को कांग्रेसी जताने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस को घर बताते हुए कहा कि जवाब उनको दिया जाता है जो घर के अंदर बात करे, जो घर का न हो उसको जवाब देने का कोई लाभ नहीं, वो चाहे चुनाव लड़े न लड़े वो स्वतंत्र है अपना निर्णय लेने को। विधानसभा चुनाव के दौरान भी ऐसे तथाकथित नेता चुनाव लड़ने की बात कर रहे थे फिर ऐसे नेता अंतरध्यान हो गए। आज भी ऐसे नेता अपनी ढपली अपना राग बजा गीदड़ भभकी दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के परिवार से जुड़ा हर व्यक्ति टिकट के लिए आवेदन कर सकता है, अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान का होगा जो सभी को मान्य होगा और सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर कांग्रेस को विजय बनाएंगे। अल्मोड़ा नगर निगम की सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट है, पार्टी का फोकस सीट को जीतने का है। कहा कि कोई भी भीतरघाती व्यक्ति कांग्रेस को ये सलाह या धमकी न दे कि वो कुछ कदम उठाएंगे, उनके कदम का हमें पूर्व में हुए नगरपालिका चुनाव, विधानसभा चुनाव में इंतजार रहा था, लेकिन वो सिर्फ धमकाने तक सीमित रहे, धमकी और गीदड़ भभकी अब न दें, जो करना है सामने से करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पति की जमानत कराने के लिए 3 महीने की बेटी को बेचा, महिला को पुलिस ने पकड़ा, कई और बच्चे रेस्क्यू
Next: दरिंदगी की सारी हदें पार… 9 साल की बच्ची से चाचा ने किया दुष्कर्म, फिर पटक-पटककर की हत्या, पलंग के नीचे छिपाया शव

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.