Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दरिंदगी की सारी हदें पार… 9 साल की बच्ची से चाचा ने किया दुष्कर्म, फिर पटक-पटककर की हत्या, पलंग के नीचे छिपाया शव
  • राष्ट्रीय

दरिंदगी की सारी हदें पार… 9 साल की बच्ची से चाचा ने किया दुष्कर्म, फिर पटक-पटककर की हत्या, पलंग के नीचे छिपाया शव

RNS INDIA NEWS 18/12/2024
rns featured image new

भोजपुर (आरएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। आरा में 9 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके मुंहबोले चाचा ने दुष्कर्म किया है। इस मामले को दबाने के लिए उस बच्ची को पटक-पटक कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही मासूम मृतक के परिजनों ने आरोपी को पकड़ जमकर पिटाई की। मार-मारकर अधमरा कर दिया।

दुकान में आटा लेने गई मासूम बच्ची
ये पूरा मामला भोजपुर जिले के आरा नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। जहां देर रात एक 9 वर्षीय बच्ची अपने घर से आटा लेने पास के ही एक दुकान पर गई हुई थी। इसके बाद नामजद आरोपी ने उसे बहला फुसला कर अपने घर ले गया। जबरन मुंह मे कपड़ा ठूस कर नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

घर में पलंग के नीचे छिपाया शव
बच्ची किसी से कुछ कहे नहीं इसलिए आरोपी ने अपने कुकर्म को छिपाने के लिए उसे पटक-पटक कर हत्या कर दी। उसके शव को अपने घर में ही पलंग के नीचे छुपा दिया। काफी समय बीत जाने के बाद बच्ची अपने घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उससे ढूंढना शुरू कर दिया।

मुहल्ले के लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की
जब परिजनों को शक हुआ तो परिजनों और मुहल्ले के लोगों ने नामजद आरोपी के घर की तलाशी ली। तब स्थानीय लोगों ने पाया कि पलंग के नीचे बच्ची मृत अवस्था में पड़ी है। इसके बाद मुहल्ले वाले ने नामजद आरोपी की जमकर पिटाई शुरू कर दी।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
इसके बाद इस घटना की सूचना आरा नगर थाना को दी गई। नगर थाने में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद नाजुक हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना जैसे ही आस-पास के इलाके में पहुंची। वहां अफरातफरी का माहौल हो गया।  दुष्कर्म और हत्या जैसी बड़ी घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज को मिली तो वो फौरन घटनास्थल पर पहुंच गए। वह खुद मामले की जांच में जुट गए।

शराब पीने का आदी है आरोपी
पकड़ा गया आरोपी आरा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत धरहरा हनुमान टोला मुहल्ले का रहने वाला है। आरोपी का नाम नारायण शाह उर्फ वकील है, जो कि कबाड़ी की गाड़ी चलाने का काम करता है। आरोपी पहले भी शराब बेचने और पीने के मामले में जेल जा चुका है।

दो महीने पहले पत्नी छोडक़र भाग गई
मुहल्ले के लोगों ने बताया कि आरोपी की पत्नी दो महीना पहले ही उसे छोड़ कर भाग गई है। आरोपी अपने घर मे अकेले रहता था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने आरोपी के घर की जांच पड़ताल की तो नशे की कई सामग्री भी बरामद हुई है।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया
मृतक बच्ची पांचवी कक्षा की छात्रा थी उसके पिता मजदूरी का काम करते हैं। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, घटना के बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए आरा सदर अस्पताल भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

पुलिस ने इकट्ठा किए कई सबूत
एस पी भोजपुर मिस्टर राज ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथ आक्रोश में पीडि़त परिजनों के द्वारा मारपीट की गई है। पुलिस हिरासत में उसको सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। घटनास्थल की फॉरेन्सिक जांच कराई गई है। कई महत्वपूर्ण सबूत भी पुलिस को बरामद हुए हैं। सबूत के आधार पर आरोपी के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चला कर एक महीना के अंदर ही सजा दिलवाने का प्रयास किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पैराशूट प्रत्याशी की बात ना करें पीठ में छुरा घोंपने वाले
Next: महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने खून से लिखा सीएम को पत्र

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.