Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पति की जमानत कराने के लिए 3 महीने की बेटी को बेचा, महिला को पुलिस ने पकड़ा, कई और बच्चे रेस्क्यू
  • राष्ट्रीय

पति की जमानत कराने के लिए 3 महीने की बेटी को बेचा, महिला को पुलिस ने पकड़ा, कई और बच्चे रेस्क्यू

RNS INDIA NEWS 18/12/2024
rns featured image new

मुंबई (आरएनएस)। मुंबई पुलिस ने चाइल्ड ट्रैफिकिंग के आरोप में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि एक महिला ने अपनी तीन महीने की बेटी को एक लाख रुपये में बेच दिया। महिला ने अपने पति की बेल के लिए यह कदम उठाया। जिस महिला ने अपनी बेटी को बेचा उसके खिलाफ उसकी सास ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मनीषा यादव नाम की महिला को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने मामले में कुछ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान सुलोचना सुरेश साबले, मीरा राजाराम यादव, योगेश सुरेश भोईर, रोशनी सोंटू घोष, संध्या अर्जुन राजपूत, मदीना उर्फ मुन्नी इमाम चव्हाण, तैनाज शाहीन चौहान और मोइनुद्दीन तंबोली के रूप में की गई है।

मायके वालों की मदद से योजना बनाई
पुलिस के अनुसार, महिला के पति को रेलवे पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। अपने पति की बेल के लिए पैसे इकट्ठा करने की बात कहते हुए महिला ने अपने मायके के कुछ लोगों की मदद से यह योजना बनाई कि वह अपनी बच्ची को बेच दे। महिला ने इस योजना को अपने रिश्तेदारों के साथ शेयर किया, जिसमें संध्या और रोशनी ने योगेश नाम के व्यक्ति के साथ मिलकर बिचौलियों से संपर्क किया। फिर ये लोग मुन्नी से मिलने बड़ौदा गए और बातचीत हुई।
इसके बाद इस मामले का मुख्य किरदार सामने आया, जिसका नाम अब्दुल करीम नादफ (52 वर्ष) है। नादफ एक गिरोह का हिस्सा था, जो उन लोगों से जुड़ा था जो बच्चे चाहते थे लेकिन उनके पास बच्चा नहीं था। मुन्नी और नादफ की पत्नी एक दूसरे को जनती थीं। नादफ और उसकी पत्नी बेबी तांबोली इस अवैध धंधे में बिचौलियों के रूप में काम करते थे।
पुलिस ने बताया कि इस गिरोह ने मुंबई के दादर इलाके से बच्ची को कर्नाटक के प्रशांत और संध्या नाम के एक दंपत्ति को बेच दिया था। इस जोड़े को 6 साल से बच्चा नहीं हो रहा था और वे इस मामले में मदद के लिए एक नर्स से संपर्क में आए थे। पुलिस ने इस नर्स से भी पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस ने पांच बच्चों को किया रेस्क्यू
पुलिस ने इस मामले में अब तक पांच बच्चों को बचाया है, जिनमें तीन लड़कियां और दो लडक़े शामिल हैं। इन बच्चों को विभिन्न स्थानों जैसे पुणे, औरंगाबाद और गुजरात के इलाकों में 2 से 3 लाख रुपये में बेचा गया था। पुलिस ने इस गिरोह के अन्य सदस्यों और बच्चों को बेचने के लिए काम करने वाले एजेंटों के बारे में भी जांच शुरू कर दी है।
इस पूरे मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जब मनीषा यादव की सास ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बहू और उसकी मां ने मिलकर उसकी तीन महीने की पोती को किसी को बेच दिया है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने अब्दुल करीम नादफ और अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है और इस गिरोह के और भी बच्चों को बेचने के कृत्य का पर्दाफाश करने के लिए जांच जारी है।
इंडिया टीवी से बात करते हुए इस मामले के जांच अधिकारी ने बताया कि इस गिरोह के तार कई स्थानों से जुड़े हुए हैं और पुलिस अब उन एजेंटों की तलाश कर रही है जो बच्चों को खरीदने और बेचने का काम करते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जम्मू-कश्मीर : कठुआ के एक घर में लगी आग, दो बच्चों समेत छह की मौत
Next: पैराशूट प्रत्याशी की बात ना करें पीठ में छुरा घोंपने वाले

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.