Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • छात्र नेताओं ने लगाया शराब में ओवर रेटिंग का आरोप
  • चम्पावत

छात्र नेताओं ने लगाया शराब में ओवर रेटिंग का आरोप

RNS INDIA NEWS 05/01/2021
rns featured image new

चम्पावत। देवीधुरा छात्र संगठन ने शराब की दुकान में ओवर रेटिंग करने का आरोप लगाया है। छात्र नेताओं का कहना है कि आबकारी विभाग के अधिकारियों को जानकारी देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। संगठन ने सात दिन के भीतर ओवर रेटिंग के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। छात्र महासंघ सचिव चेतन चम्याल का कहना है कि देवीधुरा की शराब की दुकान में लंबे समय से ओवर रेटिंग की जा रही है। उनका कहना है कि प्रिंट मूल्य से 60 से सौ रुपये अधिक वसूल किए जा रहे हैं। कहा कि इस संबंध में कई बार आबकारी के अधिकारियों को जानकारी दी गई। लेकिन शराब विक्रेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उनका ये भी कहना है कि सेल्समैन क्षेत्र के लोगों को डरा धमका रहे हैं। इतना ही नहीं ओवर रेटिंग का विरोध करने पर कई बार लोगों के साथ मारपीट भी कर चुके हैं। साथ ही झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी भी दे रहे हैं। बाद में छात्र नेताओं ने इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन देने वालो में छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश मेहरा, ग्राम प्रधान गोकुल कोहली, ग्राम प्रधान पुष्कर भट्ट आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बकरियों की मौत पर ग्रामीणों ने किया तहसील में प्रदर्शन
Next: दिव्यांग कार्मिकों के लिए बड़ी खुशखबरी

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.